Bigg Boss: जब सबके सामने ही इस कंटेस्टेंट की पैंट खींचने लगीं अर्शी खान
'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट अर्शी खान शो में हितेन तेजवानी से फ्लर्ट करती रहती हैं, लेकिन इस बार तो उन्होंने सारी हदें ही पार कर दीं। दरअसल, अर्शी ने इस बार कंटेस्टेंट आकाश ददलानी को निशाना बनाया। हाल ही में 'बिग बॉस' का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्शी कंटेस्टेंट आकाश की पैंट खींच रही हैं। यही नहीं, अर्शी मजाक-मजाक में आकाश के प्राइवेट पार्ट को टच करने की भी कोशिश कर रही हैं।
- 'बिग बॉस-11' में फ्राइडे का फैसला एपिसोड में इस बार घर के कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टन्सी को लेकर टास्क रखा गया।
- इसमें बेनाफशा सूनावाला, हितेन तेजवानी और पुनीष शर्मा के बीच दावेदारी के लिए कॉम्पिटीशन हुआ।
- लंबे टाइम तक टास्क में बने रहने की वजह से पुनीष ये टास्क जीतकर घर के नए कैप्टन बन गए हैं।
- लग्जरी टास्क के दौरान विकास ने कंटेस्टेंट के साथ मिलकर आकाश की एविक्शन प्रोटेक्शन वाली ट्रॉफी गायब कर दी थी।
- विकास के कालकोठरी में जाने के बाद आकाश ने स्टोर रूम जाकर पुनीष के साथ बैग चेक किए, जहां उन्हें अपनी ट्रॉफी मिल गई।
- बता दें, पिछले फ्राइडे का फैसला में एक्ट्रेस गौहर खान घर में सभी से मिलने आई थीं। ऐसे में, उन्हें जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग लगा, उसे उन्होंने ये पावरफुल एविक्शन प्रोटेक्शन वाली ट्रॉफी दी थी।


Post a Comment