Header Ads

23 को शादी 25 को ट्रेन से उतरकर भागी दुल्हन, देखें शादी का एल्बम





 शनिवार को खंडवा रेलवे स्टेशन पर अचानक हंगामा मच गया, किसी खराबी के चलते जब यहां पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक ट्रेन रुकी तो एक दूल्हा और बराती दुल्हन को खोजते नजर आए। ट्रेन के एसी कोच से एक दुल्हन अचानक लापता हो गई थी। खंडवा जंक्शन पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद अपनी दुल्हन को खोजते हुए दूल्हा खंडवा से इटारसी पहुंचा और वहां रिपोर्ट दर्ज करवाई। दूल्हे ने बताया कि 23 नवंबर को उसकी शादी हुई थी,फेरे के बाद वह बरात सहित दुल्हन लेकर वापस लौट रहा था कि 25 की सुबह दुल्हन गायब हो गई। अब पुलिस और परिजन लापता दुल्हन को तलाश रहें हैं।



- पाटलिपुत्र से मुंबई की ओर जा रही ट्रेन के एसी कोच में दूल्हा छत्रपति शर्मा बरातियों व अपनी दुल्हन प्रीति शर्मा के साथ सवार था, उन्हें मुंबई के कल्याण जंक्शन जाना था। रात में दूल्हा-दुल्हन और सभी बराती सो गए।


- सुबह जब सब लोग जागे तो दुल्हन अपनी सीट पर नहीं थी। बरातियों ने पूरी ट्रेन छान मारी, लेकिन उसका पता नहीं चला। एक यात्री ने बताया कि इटारसी स्टेशन के पास उसने दुल्हन को ट्रेन से उतरते हुए देखा था।


- खंडवा जंक्शन पर दुल्हन को ढूंढने के बाद दूल्हा और उसके दोस्त इटारसी पहुंचे। वहां रेलवे पुलिस काे सूचना देते हुए स्टेशन और आसपास उसे तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला।


-छत्रपति ने बताया कि उनकी शादी 23 नवंबर को सिंगरौली में हुई थी। 24 नवंबर की रात को वो दुल्हन और बरात सहित जबलपुर से मुंबई के लिए ट्रेन में रवाना हुआ। 25 की सुबह से प्रीति का कोई पता नहीं है, समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह कहां चली गई।


- दुल्हन के पिता जयराम शर्मा ने बताया कि रात को बेटी का फोन आया था, उससे बात हुई थी। शनिवार सुबह उसके बारे में पता चला तो हम लोग बेचैन हो गए। बेटी को ढूंढ रहे हैं। उसके पास मोबाइल नहीं है हमसे अब तक बात नहीं हुई।