1 घंटे में कर देगी 3 स्विमिंग पूल के बराबर गहरा गड्ढा, ऐसी है चीन की ये मशीन
चीन ने कुछ ही दिन पहले एशिया का अबतक का सबसे एडवांस और सबसे बड़ा ड्रेजिंग शिप तियानकुन लॉन्च किया था। आइलैंड मेकर के नाम से फेमस इस 140 मीटर लंबे शिप से सिर्फ 1 घंटे में तीन स्विमिंग पूल के बराबर समुद्र खोदा जा सकता है। दुनियाभर के एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन ने इस आइलैंड मेकर को साउथ चाइना सी और भारत के आसपास अपना नियंत्रण बढ़ाने के लिए बनाया है। बता दें कि चीन पर पहले से ही कई विवादित क्षेत्रों में अपना कब्जा बताता रहा है।
तियानकुन नाम का ये 140 मीटर लंबा शिप अपनी तरह का सबसे बड़ा शिप है। चीन के अब तक के सभी ड्रेजिंग शिप्स में तियानकुन सबसे पावरफुल भी है। इससे 1 घंटे में समुद्र के 35 मीटर अंदर की 6 हजार क्यूबिक मीटर तक जमीन खोदी जा सकती है।
- इस शिप से मिट्टी और रेत से लेकर कोरल तक खोदी जा सकती है। ड्रेजर सारी मिट्टी को लेकर इसे 15 किलोमीटर दूर तक इकठ्ठा कर सकता है। यानी इससे कुछ ही समय में एक पूरा का पूरा आइलैंड खड़ा किया जा सकता है।
- हालांकि, चीन इससे पहले भी साउथ चाइना सी में छोटे ड्रेजर शिप्स की मदद से कई आर्टिफिशियल आइलैंड खड़ा कर चुका है।
- गौरतलब है कि साउथ चाइना सी में वियतनाम, जापान, मलेशिया, फिलिपींस, ब्रुनेइ और ताइवान भी अपना-अपना अधिकार जताते रहे हैं। इन सभी देशों की चीन से लगातार तकरार चलती रहती है।
- वहीं इसके अलावा, वन बेल्ट वन रोड पॉलिसी के तहत चीन भारत के आसपास हिंद महासागर में कई सी-पोर्ट बनाना चाहता है। चीन इस ड्रेजिंग मशीन का यूज पोर्ट बनाने के लिए भी कर सकता है।

Post a Comment