शादी के लिए Whatsapp पर आई लड़के की फोटो, चेहरा देख लड़की ने लगाई फांसी
न्यू आगरा थानाक्षेत्र में शनिवार को 15 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी की बात चल रही थी और लड़का काला था। वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन इसके बाद भी उससे कहा गया था कि एक बार देख लो, फिर देखते हैं। एसओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
- जूता कारीगर पिंटू के तीन बेटियां हैं, जिसमे दो छोटी हैं और स्कूल जाती हैं। बड़ी बेटी अंजलि ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहती थी।
- मां नीलम ने बताया, अंजली की शादी की बात चल रही थी। व्हॉट्सएप पर फोटो देखने के बाद उसका मन नहीं था, लेकिन हमने कहा था कि एक बार सामने से देख लो, फिर आगे देखते हैं।
- शनिवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी, उसने कपड़े धोए और छत पर सुखाने के लिए गई, लेकिन पहली ही मंजिल पर अपने कमरे के बाहर सीढ़ियों पर कपड़े रखे और कमरे में आकर दुपट्टे से फांसी का फंदे से लटककर जान दे दी।

Post a Comment