Header Ads

थकान के चलते कार में ही सो गए रणबीर, सोते हुए ऐसे दिखते हैं ये 20 स्टार्स




रणबीर कपूर की लास्ट मूवी 'जग्गा जासूस' बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। यही वजह है कि वो इन दिनों संजय दत्त की अपकमिंग बायोपिक के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। काम की थकावट का असर उनके डेली रुटीन पर भी दिखता है। दरअसल, हाल ही में रणबीर बांद्रा इलाके में अपनी कार की बैकसीट पर नींद लेते नजर आए। नेवी ब्लू पुलओवर में दिखे रणबीर सोते हुए काफी इनोंसेंट लग रहे थे।


वैसे, ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स रोजाना 15 घंटे से ज्यादा काम करते हैं। जाहिर सी बात है इतना वक्त शूटिंग में बिताने की वजह से वे थक जाते होंगे। ऐसे में कभी-कभार ये स्टार्स सेट पर ही आराम फरमा लेते हैं। कई स्टार्स फ्लाइट में अपनी नींद पूरी करते हैं तो कुछ कार में बैठे हुए ही रेस्ट कर लेते हैं। बी-टाउन के कुछ सेलेब्स सोशल मीडिया पर सोते हुए ही अपनी फोटो शेयर कर देते हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं आखिर सोते हुए कैसे दिखते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स...