प्रियंका चोपड़ा अपनी ये 11 PHOTOS नहीं चाहेंगी कोई भी देखे
मॉडलिंग डेज में उनका लुक उतना ग्लैमरस नहीं था। लेकिन आज की बात करें तो प्रियंका बेहद गॉर्जियस नजर आती हैं।
प्रियंका चोपड़ा 35 साल (18 जुलाई) की हो गई हैं। 1982 में जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका 13 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए बोस्टन चली गई थीं। तीन साल बाद वापस लौटीं और बरेली के आर्मी स्कूल से हाई स्कूल एग्जाम पास किया। बचपन में सब उन्हें 'काली-कलूटी' कह कर चिढ़ाया करते थे। दरअसल, बचपन में प्रियंका सांवले रंग की थीं। ऐसे में, कभी उनकी नाक की बनावट और सांवले रंग की वजह से उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। मॉडलिंग डेज में भी उनका लुक उतना ग्लैमरस नहीं था। लेकिन आज प्रियंका बेहद गॉर्जियस नजर आती हैं। आज आपको प्रियंका की कुछ ऐसी फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें वे नहीं चाहेंगी कि कोई देखे। मां के एक फैसले ने बदल दी जिंदगी...
जब प्रियंका विदेश से वापस आईं तो उन्हें उनकी आंटी 'काली-कलूटी' कह कर चिढ़ाती थीं। किसी भी आम बच्चे की तरह प्रियंका का आत्मविश्वास खोने लगा। उधर, उनके पिता हायर स्टडीज के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी में लग गए। तब उनकी मां ने ऐसा कदम उठाया, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई। जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए उन्होंने पासपोर्ट साइज की फोटोज खिंचवाई थीं, उन्हें उनकी मां ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दिया। प्रियंका की मां ने इस बारे में किसी को कुछ बताया भी नहीं।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीत बनीं बॉलीवुड क्वीन
प्रियंका की मां द्वारा भेजी गई फोटोज कॉन्टेस्ट में सिलेक्ट हो गई। एक दिन कॉल आया कि उस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका का सिलेक्शन हो गया है। तब जाकर सबको इस बात की खबर लगी। प्रियंका ने कॉन्टेस्ट में दूसरी पोजिशन हासिल की और उसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया।
इन फिल्मों में किया काम
प्रियंका ने 'द हीरो' (2003), 'अंदाज' (2003), 'प्लान' (2004), 'एतराज' (2004), 'कृष' (2006), 'फैशन' (2008), 'कमीने' (2009), 'डॉन 2' (2011), 'अग्निपथ' (2012), 'बर्फी' (2012), 'जंजीर' (2013), 'मैरी कॉम' (2014), 'दिल धड़कने दो' (2015), 'बाजीराव मस्तानी' (2015) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।


Post a Comment