27 लाख की बाइक से घूमते दिखे जॉन, सुजुकी से ऑडी तक ऐसा है कलेक्शन
हाल ही में जॉन अब्राहम को मुंबई की सड़कों पर बाइक से घूमते हुए स्पॉट किया गया। जॉन इस दौरान अपनी पसंदीदा बाइक में से एक यामाहा वीमैक्स से राइड लेते नजर आए। जिसकी कीमत 26 लाख 94 हजार से ऊपर है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जॉन बाइक्स और महंगी कारों के बेहद शौकीन हैं। उनकी बाइक कनेक्शन में राजपुताना लाइट फुट, डुकाती डिवेल, कावासाकी निंजा, हायाबुसा, महिंद्रा मोजो आदि शामिल हैं। यही नहीं उनके पास निसान जीटी-आर कीमत करीब 2 करोड़ और लैम्बोर्गिनी गैलार्डो कीमत करीब 3.46 करोड़ रुपए, जैसी कारों का भी कलेक्शन है। आज आपको इस पैकेज में उनके बाइक और कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Post a Comment