बॉलीवुड के 10 एक्टर्स, जिन्होंने डेब्यू से पहले साइन कर ली थी दूसरी फिल्म
बॉलीवुड में हर साल कई नए एक्टर्स आते हैं। इनमें से कई को अपनी पहली फिल्म पाने में काफी स्ट्रगल करना पड़ता है और कई ऐसे हैं, जिन्होंने डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही सेकंड फिल्म भी साइन कर ली थी।
सारा अली खान
डेब्यू फिल्म : केदारनाथ (अपकमिंग)
अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा फिलहाल, अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट' की भी एक फिल्म साइन की है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक सोशल ड्रामा होगी।
करण देओल
डेब्यू फिल्म : 'पल पल दिल के पास' (अपकमिंग)
सनी देओल के बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग फिलहाल चल रही है। यह फिल्म होम प्रोडक्शन में बन रही है। हालांकि, उन्होंने प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ एक अन्य फिल्म साइन की है, जिसे कुणाल देशमुख डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
जायरा वसीम
डेब्यू फिल्म : दंगल (2016)
'दंगल' में जब जयरा वसीम आमिर खान की बेटी का रोल कर रही थीं। तभी उन्होंने आमिर के साथ दूसरी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी साइन कर ली थी, जो अक्टूबर 2017 में रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं।
हर्षवर्धन कपूर
डेब्यू फिल्म : मिर्ज्या (2016)
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन जब 'मिर्ज्या' की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने 'भावेश जोशी' भी साइन कर ली थी, जिसकी शूटिंग अभी जारी है।
परिणीति चोपड़ा
डेब्यू फिल्म : लेडीज वर्सेस रिक्की बहल
परिणीति की डेब्यू फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही उन्होंने यशराज के साथ दूसरी फिल्म 'इशकजादे' साइन कर ली थी।
अर्जुन कपूर
डेब्यू फिल्म : इशकजादे (2012)
अर्जुन कपूर ने एक साथ यशराज की तीन फ़िल्में साइन की थीं, 'इशकजादे', औरंगजेब' और 'गुंडे'।
अनुष्का शर्मा
डेब्यू फिल्म : रब ने बना दी जोड़ी (2008)
'रब ने बना दी जोड़ी' के अलावा अनुष्का शर्मा ने यशराज फिल्म्स के साथ दो अन्य फिल्में 'बैंड बाजा बरात' और 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' भी साइन की थीं। उनकी इन तीनों फिल्मों को खूब सराहना मिली थी।
प्रिटी जिंटा
डेब्यू फिल्म : दिल से (1998)
प्रिटी ने सबसे पहले डायरेक्टर शेखर कपूर की फिल्म 'तारा रम पम पम' साइन की थी। हालांकि, यह अटक गई। तब खुद कपूर ने उन्हें डायरेक्टर मणिरत्नम को रिकमंड किया था, जो उस वक्त 'दिल से...' की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा, प्रिटी ने 'क्या कहना' और 'सोल्जर' की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि, दोनों की रिलीज डेट आगे बढ़ने के कारण 'दिल से...' उनकी डेब्यू फिल्म बनी।
शाहरुख खान
डेब्यू फिल्म :दीवाना (1992)
शाहरुख खान की 'दीवाना' 1992 में रिलीज हो गई थी। हालांकि, इससे पहले उन्होंने हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' साइन की थी, जो बाद में रिलीज हो पाई।
अक्षय कुमार
डेब्यू फिल्म : सौगंध (1991)
1991 में 'सौगंध' के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'डांसर' भी रिलीज हुई थी, जो उन्होंने डेब्यू से पहले ही साइन कर ली थी। हालांकि, बॉक्सऑफिस पर दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं।


Post a Comment