मौनी रॉय ने एन्जॉय की को-स्टार की बैचलर पार्टी, जूही परमार भी आईं नजर
आश्का गोराडिया 3 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम विदेशी ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब से शादी करने वाली हैं।
टीवी शो 'नागिन' फेम आश्का गोराडिया 3 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम विदेशी ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब से शादी करने वाली हैं। हाल ही में उनकी बैचलर पार्टी होस्ट की गई। जिसमें उनके शो की को-स्टार मौनी रॉय और अदा खान भी शामिल हुईं। इस दौरान मौनी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में तो वहीं अदा डार्क ब्लू स्लिट गाउन में दिखीं। वहीं दुल्हन बनने जा रहीं आश्का पार्टी में रॉयल ब्लू ड्रेस में नजर आईं।
- आश्का की बैचलर पार्टी में टीवी एक्ट्रेस जूही परमार भी नजर आईं।
- जूही ने इस पार्टी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।
- इन फोटोज में वे आश्का को किस करतीं और उनके साथ पार्टी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
- पार्टी में माही विज, 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी भी नजर आईं।


Post a Comment