Header Ads

ऐश्वर्या की शादी में नहीं पहुंची थीं उनकी ये जेठानी, मन में बैठा था एक डर


ऐश्वर्या ने 1 नवंबर को 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी मौके पर हिंदी न्यूज़ वीडियो ने उनकी रिश्ते की जेठानी से बात की।

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद के एक दर्जन से भी ज्यादा परिवारों को इन्वाइट किया था। उनमें एक परिवार उनके फुफेरे भाई का भी था। उस परिवार की बहू यानी ऐश्वर्या राय की जेठानी को आज भी शादी में शामिल न हो पाने का मलाल है। ऐश्वर्या ने 1 नवंबर को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसी मौके पर हिंदी न्यूज़ वीडियो  ने उनकी रिश्ते की जेठानी से बात की।

बच्चन के पैतृक आवास में रहते हैं उनके रिश्तेदार...
- हरिवंश राय बच्चन के पिता प्रताप नारायण श्रीवास्तव ने इलाहाबाद के कटघर क्षेत्र में मकान बनवाया था। इस मकान में कभी अमिताभ की बुआ भगवान देवी के बेटे (यानी अमिताभ के फुफेरे भाई) रामचंदर और उनकी पत्नी कुसुमलता रहा करते थे। उनकी मौत के बाद उनके तीसरे नंबर के बेटे अनूप अपनी पत्नी मृदुला व बच्चों के साथ रहते हैं।

हिंदी न्यूज़ वीडियो की टीम ने अनूप और मृदुला से बातचीत की। यह परिवार आज तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। मृदुला ने बताया कि उन्हें चाचा-चाची जी (अमिताभ बच्चन और जया बच्चन) की तरफ से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी का कार्ड आया था।
- लेकिन तंगहाली और इस डर से कि अब बच्चन परिवार उन्हें पहचानेगा भी या नहीं, शादी में शरीक नहीं हो सके।
- अनूप और मृदुला ने कहा कि उनकी दिली ख्वाहिश थी कि वे अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में शामिल हों। लेकिन उनकी विवशता ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया, जिसका उन्हें जिंदगी भर मलाल रहेगा।

सास-ससुर की मौत के बाद टूट गया रिश्ता
- मृदुला ने बताया कि उनके सास-ससुर यानी रामचंदर और कुसुमलता के देहांत के बाद बच्चन परिवार से उनका रिश्ता पूरी तरह टूट गया। जब तक उनके ससुर जिंदा थे, तब तक बाबू जी (डॉ. हरिवंश राय बच्चन) का खत आता रहता था।