Header Ads

‘फिरंगी’ ट्रेलर लॉन्च पर खुलकर बोले कपिल, सुनील से SRK तक पर दिया जवाब



कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिल खोल कर बातें कीं। अपनी फिल्म से जुड़ा सवाल हो या सुनील ग्रोवर के साथ हुआ विवाद कपिल ने हर सवाल का जवाब दिया। इसके साथ ही सुनील को याद करते हुए कपिल ने बताया कि वो चाहते थे कि फिरंगी का ट्रेलर सुनील ग्रोवर लॉन्च करें। इसके लिए उन्होंने सुनील को मैसेज भी किया था लेकिन कनाडा में एक शो के चलते सुनील यहां शामिल नहीं हो पाए।


कपिल ने कहा, गलती मेरी है, मैं किसी को डांट रहा हूं तो सुनील को लगा कि इसे ऐसा नहीं बोलना चाहिए। शायद वो मुझसे पूछ लेता तो मैं उसे बता पाता कि मैं कैसा फील कर रहा था। लेकिन वो मुझ पर चिल्लाया ये उसका कन्सर्न था। लेकिन इस विवाद के बाद मैं इतना अपसेट हो गया था कि मुझे लगता था कि मैं कभी परफॉर्म ही नहीं कर पाउंगा। मैं सुनील को 9 साल से जानता हूं, हमने पांच साल तक साथ में काम भी किया है। अगर मैं सुनील की जगह होता तो मैं जरूर पूछता, ‘कपिल क्या हुआ मैंने कभी तुम्हे ऐसा नहीं देखा, क्या हुआ तुम्हे’। खैर जो भी है मैं सुनील से बहुत प्यार करता हूं।



मैं शो और फिल्म के बीच में काफी फंस गया था। मैं बहुत परेशान था। मैंने अपने बारे में करीबन हजारों खराब स्टोरीज पढ़ी। शाहरुख भाई का शूट शाम को सात बजे शुरू होना था लेकिन मैं दोपहर दो बजे से ही सेट पर था। लेकिन 8 बजे के करीब मुझे लगने लगा कि मेरी तबीयत सही नहीं है और शूट नहीं हो पाएगा। मेरे खिलाफ नेगेटिव स्टोरीज ने मुझे और भी अपसेट कर दिया था। इसके चलते मैंने ३,4 सेलेब्रिटी शूट कैंसिल किए। हालांकि अनिल और शाहरुख भाई ने मुझसे कहा भी कि तुम्हें रेस्ट की जरूरत है। शूट कभी और कर लेंगे।


कपिल कहते हैं, ‘ऑस्ट्रेलिया में मेरा मूड पहले से खराब था। बहुत टेंशन होती है जब आप 50 चीजों में लगे होते हो। इसके साथ ही फिल्म शूट के दौरान एक आर्टिस्ट की अचानक मौत हो गई थी। यहां तक की शाम को मैं उसके साथ शूट कर रहा था और अगली सुबह फिर से शूट था लेकिन रात को ही उसकी मौत हो गई। इसके चलते मैं काफी टेंशन में था। सिर्फ यही नहीं पंजाब में शूट भी लेट हो रहा था वहां इतना फॉग था कि शूट हो ही नहीं पा रहा था। इसलिए मैंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का शो कैंसिल कर देते हैं और मैं लॉस से ज्यादा का पैसे दे दूंगा। लेकिन वो शो भी कैंसिल नहीं हो पाया क्योंकि टिकिट ऑनलाइन बिके थे तो शो के पैसे रिटर्न कैसे करते।’




मैं छोटी छोटी बातों से परेशान होने लगा था। लोग मेरा पास छोटी छोटी चीजों के लिए आते थे। सेट पर चंदन से मेरा झगड़ा हुआ। एक लड़की आई और चंदन की शिकायत मुझसे करने लगी। मैं चंदन पर चिल्ला पड़ा और कहा कि हर बात के लिए मुझे परेशान मत करो। गुस्से में मैंने चंदन को गाली भी दे दी। मैं परेशान था हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में शो शुरू हुआ और काफी अच्छा रहा। शो के बाद चंदन गायब हो गया। मैं उससे मिलना चाहता था और सॉरी कहना चाहता था लेकिन वो मुझसे मिला नहीं। लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया से वापस जाने लगे तो एक घंटा पहले वो मुझे दिखाई दिया। उसकी इस हरकत पर मुझे फिर गुस्सा आ गया। और मैंने उसको फिर से पांच गालियां दे दीं।



कपिल कहते हैं, ‘फिल्म के लिए मुझे फिट होना था। इसलिए मैंने ड्रिंक करना छोड़ दिया। सभी पार्टीज में मैं ड्रिंक्स के लिए मना कर दिया। मैंने १०,12 किलो वजन कम किया। लेकिन इन खबरों ने मुझे हताश कर दिया था। मैं अपनी टीम को मिस करने लगा था। मैंने खुद को कमरे में बंद किया और खूब शराब पी। लेकिन अब सब मेरे कंट्रोल से बाहर होने लगा था। मुझे लगने लगा था कि ये दुनिया मुझसे नफरत करने लगी है। इस सब के बाद मुझे लगा कि अब मुझे ब्रेक लेना चाहिए तो मैं बैंगलोर चला गया।’



ट्रेलर लॉन्च में कपिल से जब पूछा गया कि क्या वापस उन्हें पहले की तरह फेम मिल पाएगा। क्योंकि हालात काफी बदल गए हैं। तो कपिल ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘बिल्कुल मिल जाएगा। मैं राम रहीम की तरह जेल में थोड़ी ही हूं। कुछ अलग ट्राय करूंगा और सभी का दिल जीत लूंगा।’