किताबों पर बैठकर ट्विंकल ने करवाया फोटोशूट, फैन्स ने दिए ऐसे कमेंट्स
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के एक शूट की फोटो सामने आई है, जिसमें वे किताबों के ढेर पर बैठी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ये फोटो शेयर की है। ट्विंकल इस फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स ने शूट का फोटो देख कमेंट करते हुए कहा, बुक्स की रिस्पेक्ट करो। हालांकि, ट्रोल होने के बाद ट्विंकल ने सफाई भी दी।
ट्विंकल की फोटो पर एक ने कमेंट किया, 'किताबें मां सरस्वती का प्रतीक होती है'। एक ने कहा कि 'ट्विंकल को किताबों पर पैर नहीं रखना चाहिए'। वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'किताबें को हमारे देश में पूजा जाता है, वो सरस्वती के समान है, और आप इस पर बैठ कर फोटोशूट करवा रही है'।
कमेंट्स आने के बाद ट्विंकल ने सफाई देते हुए कहा, 'मेरा पैर स्टूल पर रखा है, ना कि किताबों पर क्योंकि मैं नहीं चाहती कि धूल किताब के कवर पर लगे। इसके अलावा मुझे किताबों पर बैठने, उनके पास सोने और यहां तक की बाथरूम में पढ़ने के लिए उनका ढेर लगाने से भी कोई समस्या नहीं है। बुद्धि के देवता आपके पास तब आएंगे जब आप उन्हें पढ़ेंगे, ना कि उनकी पूजा करेंगे। इस किताबी कीड़े की तरफ से खूब सारी खुशियां और प्यार।'

Post a Comment