Header Ads

मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे शाहरुख के बेटे आर्यन, उधर सैलून के बाहर दिखीं सुहाना




 हाल ही में शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की एक फोटो सामने आई है। जिसमें आर्यन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। आर्यन जहां ब्लैक टी-शर्ट एंड जैकेट में हैं तो वहीं उनकी फ्रेंड रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में उन्हें साइड हग करती नजर आ रही हैं। वहीं आर्यन भी मिस्ट्री गर्ल को पकड़े हुए हैं।


- सुहाना के भाई जहां मिस्ट्री गर्ल के साथ वाले फोटो को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं हाल ही में उन्हें बांद्रा के एक सैलून के बाहर देखा गया।


- इस दौरान सुहाना ब्लैक टॉप एंड ब्लू हाई जींस में स्टाइलिश लुक में दिखीं।

 आर्यन ने लंदन के सेवनऑक्स स्कूल से पढ़ाई की है और अब वे University of Southern California US से फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं।



- आर्यन ने लंदन के जिस स्कूल में पढ़ाई की है उसी से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्‍या नवेली भी पढ़ाई कर चुकी हैं।


- बात दें, आर्यन अपने पिता शाहरुख की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में चाइल्ड रोल कर चुके हैं। ये फिल्म 2001 में आई थी उस वक्त वे सिर्फ 4 साल के थे।


 शाहरुख खान की बेटी सुहाना धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई की स्टूडेंट रही हैं। अब आगे की पढ़ाई सुहाना लंदन यूनिवर्सिटी से कर रही हैं।


- कम ही लोग जानते हैं कि सुहाना डांस और स्पोर्ट्स में भी खासी दिलचस्पी रखती हैं।


- हाल ही में सुहाना कुछ दिन के लिए पढ़ाई से ब्रेक लेकर मुंबई आई थीं। बुधवार को उन्हें पापा शाहरुख एयरपोर्ट पर छोड़ने आए जहां से वे वापस लंदन लौट गई हैं।


- बता दें, शाहरुख ने गौरी से 25 अक्टूबर 1991 को शादी की। कपल के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ और 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया था।