Header Ads

KBC में Big-B के 'कम्प्यूटर जी' पर दिखती है ये डिटेल, इस व्यक्ति ने खोला राज



रियल्टी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर उसके एक पूर्व कंटेस्टेंट ने हाल ही में एक खुलासा किया है। कन्टेस्टेंट ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के 'कम्प्यूटर जी' के कुछ राज खोले हैं जो कि आज तक किसी के बारे में नहीं आए। बता दें कि हर पर्सन सोचता होगा कि बिग बी के कम्प्यूटर स्क्रीन पर क्या-क्या दिखता है और क्या क्या डिटेल्स होती है। ये जानकारी आज तक किसी के पास नहीं थी।



 केबीसी के कंटेस्टेंट अभिनव पांडे ने शो में 12.50 लाख रुपये जीते थे।


- अभिनव ने बताया कि वे ‘फास्टर फिंगर’ वाली सीट पर अमिताभ बच्चन के बिल्कुल पीछे बैठे थे।

- वहां से उनकी नजर बिग-बी के कम्प्यूटर स्क्रीन पर थी और शो के दौरान वे बहुत सी बातों पर ध्यान दे रहे थे।



अमिताभ बच्चन के कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक ब्लैक जोन होता है जिसके जरिए दोनों कम्प्यूटर ऑपरेट होता है और उसी में शो का सारा कंटेंट लिखा होता है।


- उनके द्वारा पूछे गये सवालों के ऑप्शन, जीते हुए रुपयों की लिस्ट और कौन सी लाइफलाइन यूज हुई कौन सी नहीं ये सारी जानकारी उनके कम्प्यूटर पर होती है।



- इसके अलावा कंटेस्टेंट की डिटेल साइड में दी होती है। इसके साथ ही फोनोफ्रेंड की डिटेल भी उसी में होती है, जिसे वे कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखकर बोलते हैं।


- आगे बताया कि एक 'ब्लैक जोन ऑप्शन' के जरिए दोनों कम्प्यूटर को ऑपरेट किया जाता है जिसमें शो का पूरा कंटेट दिया जाता है।


- बिग बी के कम्प्यूटर में सवाल के साथ उसके ऑप्शन, जीते हुए रुपयों की लिस्ट, इस्तेमाल और ना इस्तेमाल की गई लाइफलाइंस दी हुई होती हैं।


- अभिनव के मुताबिक जवाब के लॉक होने के बाद ही अमिताभ को उस सवाल का सही आंसर स्क्रीन पर शो करता है।