Header Ads

करवा चौथ के दिन प्रेग्नेंट GF के पास था पति, पत्नी से मिलने से पहले हुई मौत



यहां के गीतांजलि बार के मालिक के बेटे रवि सोनकर की सड़क हादसे में मौत मामले में गर्लफ्रेंड हीना पर केस दर्ज होने के बाद उसने खुद पर लगे आरोपों को सरासर गलत बताया। हीना ने कहा कि मैं कभी उनका (रवि) बुरा सोच भी नहीं सकती। वह मेरे भी पति थे। बता दें कि करवा चौथ वाले दिन रवि की पत्नी उसका इंतजार कर रही थी। उधर, वो अपनी गर्लफ्रेंड का व्रत तुड़वाने पहुंचा था। लौटते वक्त सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी।


- हीना ने बताया कि पिछले वर्ष दुर्गापूजा के दौरान रवि नशे में था। उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया। तभी से मैंने उन्हें पति मान लिया। सिंदूर लगाती हूं।


- मैं तीन माह की गर्भवती हूं, लेकिन इस बारे लोगों को नहीं बताया। बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में हम दोनों का घर पड़ोस में है। इसलिए स्कूल टाइम से ही एक-दूजे से प्यार करते थे।


- वह मेरा पूरा ख्याल करता था। हीना बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती की रहने वाली है। इन दिनों सोनारी में फ्लैट लेकर रहती है।


- उसने मंगलवार को रवि के साथ अपने संबंधों पर दैनिक भास्कर से खुलकर बातें की और कई खुलासे किए। करवा चौथ जिस दिन हादसे में रवि की मौत हुई थी, पूरा घटनाक्रम बताया।


 हीना बोली- 9 अक्टूबर को करवा चौथ था। मैंने भी उसकी लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। दिन के करीब सवा तीन बजे रवि को फोन कर मिठाई और चलनी लाने को कहा।


- वह सामान लेकर मेरे घर आया और कहा- बेटी (आराध्या) के पेट में दर्द है। शाम को करवा चौथ का उपवास खुलवाने आऊंगा।


- रात करीब 8.14 बजे रवि को मैसेज किया-चांद दिखने लगा है। जल्दी आ जाओ। उसने कहा पहले घर जाकर पत्नी (पूजा) का व्रत खुलवाऊंगा, फिर आऊंगा। रात 8.45 बजे रवि आया। हम दोनों ने पूजा की। रवि ने मुंह मीठा कराया और लौट गया। रात करीब 11 बजे फोन किया। तब वह शराब पी रहा था। कहा-मिलने आ रहा हूं। पांच मिनट रुककर लौट जाऊंगा। रात 11.47 बजे करीब 2.32 मिनट बातें हुई।


- वह कार चला रहा था। मैं फ्लैट के नीचे इंतजार कर रही थी। वह नहीं आया। 11.57 बजे फिर फोन किया। फोन नहीं लगा। मुझे अनहोनी की आशंका हुई तो किराये पर टेम्पो लेकर रवि की तलाश में निकली।


- कुछ दूर गई तो एक कार दुर्घटनाग्रस्त दिखी। टेम्पो से उतरकर देखा तो स्टेयरिंग सीट पर रवि बेहोश पड़ा था। उसे बहुत चोट लगी थी, लेकिन सांसें चल रही थीं।


- कार के डैशबाेर्ड पर काफी सारे रुपए बिखरे थे। रुपयों को लपेटकर पास में रखी। तब तक भीड़ लग चुकी थी। पुलिस भी आ गई थी। मैंने लोगों से गुहार लगाई तो उसे निकाला गया।


- मैंने टेम्पो से उसे टीएमएच पहुंचाया। इससे पहले पूजा (रवि की पत्नी) का फोन रवि के मोबाइल पर आया। मैंने उठाया और पापा से बात कराने को कहा और जल्द टीएमएच आने का निवेदन किया।


- टीएमएच पहुंचने पर मैंने सारे रुपए रवि की भाभी ऋतु को दे दिए। यह मेरी बदकिस्मती है कि टीएमएच लाने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 रवि के घरवाले मुझे दोषी ठहरा रहे हैं। मैं दोषी नहीं हूं। दोषी होती तो टीएमएच नहीं पहुंचाती और न ही रवि के घरवालों को फोन कर हादसे की खबर देती। रवि के कारण मैंने अपना घर छोड़ दिया।



- तीन साल से अलग रह रही थी। उसने ही फ्लैट किराये पर लिया था। हर माह सात हजार रुपए भाड़े पर। मेरी जिंदगी अंधेरी हो गई...। अब उसके नाम के सहारे जिंदगी काटूंगी।


- रवि सोनकर की मौत के मामले में पुलिस की उलझनें कम नहीं हो रही है। सड़क हादसा होने पर रवि का सिर ड्राइवर के बगल की सीट के डैशबोर्ड से टकराया।


- ऐसे में माना जा रहा है कि कार कोई और चला रहा था, रवि बगल वाली सीट पर बैठा था। फिर ड्राइविंग सीट पर कौन था? रवि की प्रेमिका हीना को हादसे की खबर किसने दी?


- रवि के सोने की चेन व ब्रेसलेट गायब है, किसने निकाले? पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी है। रवि की पत्नी पूजा सोनकर के बयान पर बिष्टुपुर थाने में मनप्रीत कौर उर्फ हीना व दो अन्य युवकों के खिलाफ साजिश के तहत लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।