Header Ads

प्रेमी जोड़े को पूछताछ के लिए बुलाया था थाने, रातभर उनके साथ हुआ ये



 बेकसूर प्रेमी जोड़े को पुलिस ने उनके परिजनों की शिकायत पर जबरन पूरी रात थाने में बैठाकर रखा। एक-दूसरे को पसंद करने वाले जोड़े का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट में शादी कर ली थी। इससे नाराज परिजनों ने दमोह कोतवाली पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।


-परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई, लेकिन एक दिन पहले सुरक्षा की मांग करने वाले प्रेमी जोड़े की शिकायत पर पुलिस ने कोई गौर नहीं किया। जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी जोड़े को कोतवाली बुलाया था।


-लेकिन, पूछताछ के नाम पर पूरी रात और दूसरे दिन तक प्रेमी जोड़े को कोतवाली में बिठाए रही। इस बीच पुलिस ने सिर्फ लड़की से बात की और उस पर बयान बदलने का दबाव बनाती रही।

-सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से दमोह के बृजेश सेन ने प्रेम विवाह किया है। दोनों युवक-युवती अपनी मर्जी से साथ-साथ रह रहे हैं।


-एक दिन पहले प्रेमी जोड़े ने कोतवाली में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन, पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।


-जबकि, युवती के परिजनों की शिकायत पर फौरन हरकत में आई पुलिस ने दोनों को सोमवार की रात कोतवाली बुलाया और पूरी रात बिठाए रखा, इसके बाद मंगलवार को दिनभर कोतवाली में बैठाए रखा।


-देवरी से एएसआई टीएस धुर्वे कोतवाली थाना पहुंचे और दोनों के बयान लिए। इसके बाद दोनों को एसडीएम कोर्ट ले जाया गया।


-एएसआई धुर्वे ने बताया कि देवरी थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था।


-उधर, कोतवाली थाना प्रभारी आरके गौतम ने बताया कि, देवरी पुलिस दोनों को लेकर आई थी। उन्हें कोतवाली में नहीं बैठाया गया है।


-जबकि, युवती का कहना है कि पुलिस सोमवार की रात से कोतवाली में बैठाए है और मंगलवार को भी पूरा दिन कोतवाली में रखा गया।

-प्रेमी का आरोप है कि पुलिस उनकी प्रेमिका पर जबरन बयान बदलने का दबाव बना रही है, जिससे वह साथ रहने से मना कर दे।