युवतियां रात में घूमती हैं बेखौफ, करती हैं नशा, रखती हैं चाकू
शहर के सोरठियावाडी सर्कल के पास रविवार की रात को विशाल जयंतीभाई पाटडिया को चाकू से घायल करने के बोद केवडावाडी में मर्सिडीज कार के चालक किशोर भाई टिलाणा को रोककर कार में तोड़फोड़ कर एक लाख का नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों समेत 3 को अरेस्ट किया है।
पकड़े गए शख्सों में नामचीन अपराधी और इस समय तड़ीपार हुसैनमियां सुलतानमियां बुखारी तथा कालावड रोड पर अकेली रहती तथा केटरर्स में काम करती राधिका उर्फ राखी हर्षदभाई धामेया और रवीना उर्फ रवु किशोरभाई मेहता की धरपकड़ की गई है। हुसैन और राधिका के कपड़ों की जांच में धारदार चाकू मिला। इस पर लूट के भी आरोप हैं।
दोनों युवतियों के केटरर्स में काम करने की जानकारी मिलने पर अनेक केटरर्स संचालकों को दोनों के फोटो दिखाए गए। दोनों की पहचान राधिका और रवीना के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि नशा करने के बाद दोनों ऐसे खेल करती हैं। हुसैन के पास से जो स्कूटर मिला है, उसकी नम्बर प्लेट फर्जी होने की जानकारी मिली है। इससे यह भी साफ हो गया कि ये वाहनों की चोरी भी किया करती थीं।


Post a Comment