300 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रणवीर, ऐसा है उनका कार कलेक्शन
आगामी फिल्म 'पद्मावती' में अपने लुक को लेकर रणवीर सिंह जबरदस्त तारीफ बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अंदाज, लुक और एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। बता दें कि कभी फिल्म के सेट पर पैसे कमाने के लिए चाय-समोसे तक बेचने वाले रणवीर असल में अच्छी खासी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इतना ही नहीं उनके पास अच्छा खास कार कलेक्शन भी है।
रणवीर सिंह एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इसी सॉलिड बैकग्राउंड की वजह से ही उनके लिए कहा गया था कि 'बैंड बाजा बरात' को बनाने के लिए उनके पापा ने 10 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट किया था। रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ।
उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा के रियल स्टेट के व्यापारी हैं। रणवीर हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे, लेकिन कॉलेज के दिनों में उन्होंने अभिनय का ख्याल छोड़ लेखन की ओर ध्यान केंद्रित किया।
उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन (यूएसए) से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। अपने नाम से भावनानी इसलिए हटा दिया, क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत लंबा था और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें अधिक अहमियत नहीं मिलती।
रणवीर अच्छी खासी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 2015 में रणवीर सिंह ने साउथ मुंबई में 8 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। वे इस घर में पिछले करीब दो साल से रह भी रहे हैं। उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट करीब 75 करोड़ की बताई जाती है। ऐसी खबरें हैं कि वे जल्द ही अभिनेत्री और अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के पड़ोसी बनने वाले हैं। वे दीपिका की बिल्डिंग में एक फ्लैट लेने की तैयारी कर रहे हैं। दीपिका हाल ही में मुंबई की प्रभादेवी स्थित एक पॉश बिल्डिंग में शिफ्ट हुई हैं।
उन्होंने इसी साल अपने बर्थडे से ठीक पहले 4 करोड़ की कार खरीदी है। उस समय रणवीर की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वे Aston Martin मॉडल की सफेद लग्जरी कार को ड्राइव करते हुए नजर आ रहे थे। इससे पहले उनके पास 12 करोड़ की बुगाटी भी है, वहीं मर्सिडीज, बेंटले, रेंज रोवर और ऑडी को मिलाकर उनके पास 10 हाई लग्जरी गाड़ियां हैं। रेंज रोवर वॉग कार की कीमत 1.6 करोड़ रुपए है।
ऐड की दुनिया में भी रणवीर का खासा नाम है। कई बड़ी कंपनियों के वो ब्रांड एम्बेसडर हैं। बताया जाता है कि वह एंडोर्समेंट डील 4 करोड़ में साइन करते हैं। उनके ऐड पर विवाद भी हो चुका है। कपड़ों के एक ब्रांड के ऐड में वो एक युवती को अपने कंधे पर उठाए दिख रहे थे। बाद में कंपनी द्वारा इस ऐड को हटा लिया गया था। एक्टिंग के अलावा वे रैपिंग में भी माहिर हैं। 'Do the Rex' रैप उनका ही है। उन्होंने एक ऐड और फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल' में कुछ लाइंस रैप की है। उन्हें X-Rated मैगजीन कलेक्ट करने का शौक है। वे जिस कंट्री में भी शूटिंग करने या फिर वेकेशन एन्जॉय करने जाते हैं, वहां से X-Rated मैगजीन कलेक्ट करना नहीं भूलते। उनके पास हजारों की संख्या में X-Rated मैगजीन का कलेक्शन हैं।
रणवीर बचपन में मोटे थे और 16 साल की उम्र से उन्होंने वजन कम करने के लिए वजन उठाना शुरू कर दिया। फिट रहने के लिए सही खाना, सही मात्रा में नींद और जबरदस्त मेहनत रणवीर का फिटनेस मंत्र है। वे खुद को फिट रखने के लिए रोजाना ढाई घंटे तक कड़ी मेहनत करते हैं। उनके नाश्ते में उबले अंडे, नमक और काली मिर्च जरूर शामिल होते हैं। जिनकी मात्रा में बदलाव लाया जाता है। इसके अलावा, आमतौर पर वह फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। केले और तरबूज जैसे वजन बढ़ाने वाले फल उनकी डाइट में शामिल नहीं हैं। रणवीर के अनुसार सुबह उठने के बाद सबसे पहले खाई जाने वाली चीज और उसकी मात्रा उनके फिल्म में रोल पर निर्भर करती है। अलग-अलग फिल्मों के लिए रणवीर ने अलग डाइट प्लान अपनाते हैं। रणवीर काफी अच्छा नॉनवेज बना लेते हैं। उनका कहना है कि सही मात्रा में बटर का इस्तेमाल करने से हर चीज टेस्टी हो जाती है।

Post a Comment