इस जगह निकला मिस्टीरियस ड्रैगन का कंकाल, इस बात की चल रही है चर्चा
चीन के एक गांव में 60 फुट का एक कंकाल मिला है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये ड्रैगन का कंकाल है। ये कुछ-कुछ ट्रेडिशनल चाइनीज ड्रैगन की तरह है जिसके पंख नहीं है लेकिन वह ऐसे चलता था जैसे हवा में तैराकी कर रहा हो।
नॉर्दन चीन में जहां ये कंकाल मिला था, वहां दर्जनों लोगों ने इस सस्पेक्टेड ड्रैगन को देखा जिसका एक बड़ा सा सिर था और दो छोटी बाहें। ये पूरा कंकाल एक घास पर पड़ा था। गांव के लोग इस बात से श्योर नहीं थे कि ये क्या है लेकिन कुछ लोग ये मानते हैं कि चीन में पाया जाने वाला पुराने समय का ड्रैगन है जिसे चीन अपना प्रतीक चिह्न मानता है।
चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पर कोई भी ये कन्फर्म नहीं कर रहा है कि ये क्या चीज है। चीन की Zhangjiakou सिटी की लोकल अथॉरिटी ने ये स्टेटमेंट जारी किया किया कि शायद ड्रैगन जैसे अवशेष मिले हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड इस पर बने वीडियो को 1 करोड़ बार देखा गया है।

Post a Comment