यहां देर रात लड़कियों ने की चाकूबाजी, फिर कार का पीछा कर कांच फोड़ा
रविवार देर रात टू-व्हीलर पर निकली दो लड़कियों ने चाकू मारकर एक शख्स को घायल कर दिया। इन दोनों लड़कियों के साथ दो अन्य लड़के भी थे। बताया जा रहा है कि कुछ लड़के खड़ थे तभी स्कूटी से पहुंची दोनों लड़कियों ने ग्रुप में पहले से खड़े एक लड़के के कमर ने नीचे चाकू मार दिया।
- घायल लड़के और वहां मौजूद अन्य ने बताया कि लड़कियां गंदी-गंदी गालियां भी दे रही थी।
- लड़कियों और उनके साथियों की गुंडागर्दी इतने पर ही नहीं रूकी।
- इन चारों ने केवडावाडी रोड पर एक कार का पीछा किया और कार चला रहे शख्स को ठीक ढंग से कार चलाने की नसीहत देते हुए कार के कांच फोड़ ड़ाले।
- सात मिनट में ये दो वारदातें करने के बाद लड़कियां साथियों के साथ फरार हो गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के हंगामा खड़ा करने वाली लड़कियों की तलाश कर रही है।


Post a Comment