बिहार के नए राज्यपाल पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर ऐसे पहुंचे एसएसपी
नवनियुक्त राज्यपाल सत्यपाल मलिक मंगलवार को जेट एयरवेज से शाम 4:15 बजे पटना पहुंचे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बुके देकर स्वागत व आगवानी की। इस दौरान पटना के एसएसपी मौके पर दौड़ते हुए दिखे।
- विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान परिषद के उप सभापति हारुण रशीद, कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
नवनियुक्त राज्यपाल सत्यपाल मलिक का जन्म यूपी के बागपत जिले के हिसवाड़ा में सामान्य किसान परिवार में हुआ।
- उन्होंने पड़ोस के ढिकौली गांव से इंटर तक की पढ़ाई की। उन्होंने बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई मेरठ यूनिवर्सिटी से की।
- वह 21 अप्रैल, १९९०, से 10 नवंबर, 1990 तक केंद्रीय पर्यटन एवं संसदीय राज्यमंत्री रह चुके हैं।
- इसके पहले वे १९८०,84 और १९८६,89 तक राज्यसभा सदस्य और १९८९,90 तक लोकसभा सांसद के साथ १९७४,77 तक यूपी विधानसभा के सदस्य थे।
- वे लोकदल और जनता दल के सदस्य रहे। बाद में भाजपा में शामिल हुए और इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुए। उन्होंने १९६६,67 में मेरठ काॅलेज से बीएससी और 1970 में एलएलबी की।
- उन्होंने मेरठ कालेज में छात्रसंघ की नींव डाली। उस समय तक वहां छात्रसंघ चुनाव की परंपरा नहीं थी।

Post a Comment