‘परदेसी-परदेसी’ गाने की इस अभिनेत्री ने प्यार के चक्कर में अपना कैरियर लगाया दाव पर !
90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री प्रतिभा सिंहा ने अपने कैरियर से भी ज्यादा अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं हैं।
प्रतिभा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत सन 1992 में आई फिल्म मेहबूब मेरे मेहबूब से की थी। प्रमिभा ने 1996 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी में भी काम किया है।
इस फिल्म के फेमस गाने परदेसी-परदेसी में प्रमिभा और आमिर खान की जोड़ी देखने को मिली। उसके बाद वह कामयाब सिंगर नदीम सैफी जिन पर गुलशन कुमार की हत्या का आरोप है उनको प्रतिभा अपना दिल दे बैठी थीं।
जबकि नदीम पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन उसके बाद भी प्रतिभा नदीम के प्यार में बहुत पागल थी। लेकिन प्रतिभा की मां माला सिंहा नदीम और प्रतिभा के रिश्ते होने से इंकार करती रही।
वहीं नदीम और प्रतिभा एक दूसरे से इशारो में बात किया करते थे ताकि इन दोनों के रिश्ते के बारे में किसी को कानो कान खबर न हो।
जब मीडिया में इन दोनों के रिश्ते की अफवाह उडऩी शुरू हुई तो प्रतिभा ने सबके समाने नदीम के साथ अपने अफेयर की सारी बातें कबूल कर ली।
प्रतिभा की मां इन दोनों के रिश्ते के सख्त खिलाफ थी और वह बिल्कुल नहीं चाहती थी कि इन दोनों को रिलेशन आगे चले ।
ऐसे में फिर प्रतिभा की मां ने इनके रिलेशन को खत्म करने के लिए अपनी बेटी को चेन्नई भेज दिया था। लेकिन बावजूद चेन्नई जाने के बाद भी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बोल का सबको चौंकाने वाली बात का खुलसा किया और बोला की में जल्द ही नदीम से शादी कर लूंगी ।
उसके बात यहां तक पहुंची की माला सिंहा ने नदीम केघर फोन किया और बहुत गाली-गलौच की लेकिन उसके बाद भी प्रतिभा ने अपनी मां की तरफ से नदीम से माफी मांगी थी।
बता दें कि नदीम ने इंटरव्यू में कहा था कि , मां और बेटी मिलकर मेरे साथ गेम खेल रही हैं। वो मेरे नाम का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी पाना चाहती हैं।
नदीम ने यह भी कहा था कि वो सिर्फ प्रतिभा सिन्हा की मदद करना चाहते थे, क्योंकि प्रतिभा एक टैलेंटेड एक्ट्रैस हैं और इसीलिए वो उनके करीब थे। मेरे और प्रतिभा के बीच अब कुछ नहीं है।
मैं अपनी पत्नी के साथ खुश हूं। वह मेरी जिंदगी का एक बुरा दौर था, जो अब गुजर चुका है।


Post a Comment