Header Ads

यहाँ हजारों लडकियां है शादी न होने की वजह से परेशान, वजह कर देगी हैरान


एक तरफ जहाँ पर ये खबर सुनने में की पुरषों के मामलें में महिलाओं की संख्या कई जगहों पर बेहद चिंताजनक है

 वाही आपको ये जानकार हैरानी होगी की दुनिया में ऐसी जगह भी मौजूद है जहाँ पर लड़कियों और महिलाओं की एक बड़ी आबादी लड़कों की कमी से जूझ रही है। जी हाँ लेकिन ये ख़ुशी की बात कतई नहीं है क्योंकि इन हालातों के पीछे एक ऐसा स्याह सच है जिसे सुनकर आप भावुक हो सकते है।

बात सीरिया की है जो एक लम्बे अरसे से दर्द से रूबरू हो रहा है जिसका कोई अंत नहीं है। गृहयुद्ध की मार झेल रहे सीरिया में एक ताज़ा सर्वे के मुताबिक 70 प्रतिशत महिलाएँ कुँवारी हैं। कारण है, वहाँ मर्दों की संख्या में कमी आ जाना। सीरिया में बदतर हालात के बीच बहुत से पुरुष मारे जा चुके हैं।

कुछ पलायन कर चुके हैं तो बहुत से लड़कों ने आतंकी संगठन आईएसआईएस को ज्वॉयन कर लिया है। जो बचे हैं उन्हें सरकार ने जबरन सेना में भर्ती करना शुरू कर दिया है।

इन सारे हालात का असर लड़कियों और महिलाओं पर हो रहा है। लड़कियाँ अपनी उम्र से दोगुने बड़े मर्दों से शादी करने को मजबूर हैं। इंटरनेट पर सीरिया की बहुत सारी लड़कियों के वीडियो और इंटरव्यू पड़े हैं।

इनमें वो कह रही हैं कि कोई विदेशी अगर उन्हें अच्छी जिंदगी दे सके और सुरक्षित रखे, तो वे उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं। साथ ही आपको बता दें रिपोर्ट्स के अनुसार सीरिया में इस वक्त दुनिया की सबसे ज्यादा विधवाएं भी है जिनके पति युद्ध की भेंट चढ़ चुके है।

हालात शांत न होने की वजह से ये किस कदर जिल्लत की जिंदगी जी रही है बयां करना बेहद मुश्किल है। अगर जल्द ही इनके हालात ठीक नहीं हुए तो शायद ये कभी एक बेहतर जिन्दगी की कल्पना भी नहीं कर पाएंगी।