जानिए एक रोबोट और लडकी की अद्भुत प्रेम कहानी
कहते है प्यार अंधा होता है। जब किसी को किसी से प्यार होता है तो उसे अपने प्यार के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता है।
अपने प्यार को पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते है। प्यार एक ऐसी चीज है कि जिसे हो जाए वो उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकता है।
इसके बाद इंसान को सिर्फ उसे पाने की धुन ही सवार रहती है। लेकिन आज आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे है उसकी कहानी थोड़ी हटकर है।
अब तक आपने सुना होगा कि लडक़े को लडक़ी से और लडक़ी को लडक़े से प्यार हो गया। मगर फ्रांस की रहने वाली लिली अपने रोबोट से ही प्यार कर बैठीं।
ये दोनों अभी रिलेशनशिप में हैं। लिली को 3डी प्रिंटेड रोबॉट से इस कदर प्यार हो गया है कि वो अब उससे शादी करना चाहती हैं।
लिली के साथ रहने वाले रोबोट का नाम ‘इनमूवेटर’ है, जिसे 3डी प्रिटिंग टेक्नॉलजी से बनाया गया है।
फिलहाल लिली रोबोटिसिस्ट बनने की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें लगता है कि टेक्नॉलजी बढऩे के साथ उनका प्यार और भी मजबूत हो जाएगा।
लिली का कहना है कि वो रोबोसेक्शुअल हैं और उन्हें इस पर गर्व है। लिली अपने रोबोट के साथ एक साल से रह रही हैं।
उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि मुझे गर्व है रोबोसेक्शुअल होने पर, हम किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
मैं खुश हूं कि मैं अब लिली इनमूवेटर होने जा रही हूं। कई लोगों ने इसे लेकर उनकी खूब आलोचना की, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक लिली ने रोबोट के साथ अभी सगाई की है और जब फ्रांस में मानव और रोबोट की शादी मान्य हो जाएगी तब वे शादी करेंगे।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार लिली का कहना है कि उन्हें 19 साल की उम्र में महसूस हुआ कि उन्हें लोगों का फीजिकल कॉन्टैक्ट बिल्कुल पसंद नहीं है।
वे रोबॉट की ओर सेक्शुअली अट्रैक्ट होती हैं।
आपको बता दें कि लिली के घरवालों और दोस्तों ने भी इस रिश्ते को अपना लिया है और वे लिली की पसंद को समझते हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले एक एक्सपर्ट डॉ. डेविड लेवी ने कहा था कि मानव रोबॉट्स के साथ 2050, या उससे पहले ही शादी कर सकते हैं।


Post a Comment