इस चूहे के शरीर पर उगाया 'कान', साइंस से छेड़छाड़ का नतीजा हैं ये जीव
इंसानी शरीर के अंग किसी जानवर के शरीर पर उगे, सुनने में ये जितना अजीब लगता है, देखने में ये उससे भी ज्यादा अजीब है। Vacanti Mouse नामक ऐसा चूहा है जिसके शरीर पर इंसानी कान की तरह दिखने वाली चीज उगती है। ये एक साइंस एक्सपेरिमेंट का ही नतीजा है। इंसानी कान के बेहद नाजुक होने की वजह से साइंटिस्ट ने इसे आर्टिफिशियली बनाने के लिए ये एक्सपेरिमेंट किया था।
-इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे साइंटिस्ट Charles Vacanti ने गाय के शरीर के कुछ टिश्यू लेकर इसे चूहे की स्किन के नीचे इम्प्लांट किया था। इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था। हालांकि, इस कान का इस्तेमाल कभी इंसानी शरीर पर नहीं किया गया ।
- अमेरिकन रिसर्चर Charles Vacanti के नाम पर ही इस चूहे का नाम Vacanti Mouse रखा गया।
2002 में इजराइल के एक रिसर्चर ने मुर्गों पर एक्सपेरिमेंट किया था। ये मुर्गे बिना पंख वाले थे। इन्हें गर्म देशों में रहने के लिए बनाया गया था। हालांकि, कई जैनेटिकल डिसॉर्डर की वजह से ये जल्दी मर जाते थे।
अमेजॉन के जंगलों में ग्लास फ्रॉग पाया जाता है, जो इतना ट्रान्सपेरेंट होता है कि इसका दिल भी धड़कते हुए देखा जाता है। खत्म होने की कगार पर आ चुके इस मेढक को बचाने के लिए साइंटिस्ट ने एक्सपेरिमेंट किया पर कुछ अजीब बन गया। साइंटिस्टस ने ऐसा मेंढक बना दिया जिसके बैक साइड का पूरा हिस्सा ट्रान्सपेरेंट था।
1940 के दौर में कुत्तों के साथ किए गए एक्सपेरिमेेंट के फोटोज ने तब सनसनी मचा दी थी जब बताया गया कि मरे हुए कुत्तों को जिंदा किया जा रहा था। सोवियत यूनियन में मरे हुए कुत्तों को आर्टीफिशियल ब्लड सर्कुलेशन देकर ये देखा जा रहा था कि क्या मरने के बाद इंसान को जिंदा रखा जा सकता है। इस विवादित एक्सपेरिमेंट को नाम दिया गया था Zombie Dog Experiment।
यूएस की एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रेंडी लुईस ने एक बकरी में मकड़ी के जेनेटिक्स का इस्तेमाल किया है।इससे अब बकरी के दूध में रेशमनुमा चीज बनने लगी है और वह बेहद ताकतवर है।

Post a Comment