अर्जेंटीना में दिखा एलियन, पुलिस ने खींची PHOTO
अर्जेंटीना में पुलिस के साथ ऐसा वाकया हुआ कि उनके होश उड़ गए हैं। अर्जेंटीना के Parque Mitre से लगे एक जंगल में पुलिस को कुछ अजीबोगरीब चीजें होने की सूचना मिली।
जब पुलिस ने यहां छानबीन शुरू की तो उन्हें जंगल में कुछ अजीब होने का अहसास हुआ।
इस वक्त एक पुलिस कर्मी ने अपना कैमरा ऑन किया हुआ था कि तभी उनके सामने से एक अजीब सा साया निकला। आखिर क्या थी ये चीज?
-एक पुलिस ऑफिसर के मुताबिक जैसे ही वे घने जंगल के बीच पहुंचे उन्हें एक साया निकलता हुआ दिखाई दिया जो पूरी तरह एलियन ही लग रहा था। यह गश्त पर आए पुलिसकर्मी भी डर गए।
- पार्क के करीब रहने वाले कुछ बच्चों ने भी इस घटना से पहले इस चीज को देखने का दावा किया है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने जंगल की ओर इस चीज को देखा और डरकर भाग खड़े हुए।
इसके बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पुलिस को भी भरोसा हो गया कि ये कोई इंसान नहीं था।
-UFO के शोधकर्ता Malcolm Robinson ने इस घटना के बाद कहा है कि अब वक्त आ गया है कि हमें इन चीजों पर भरोसा करना होगा। मैं खुद मानता हूं की ये चीजें अक्सर धरती पर आती रहती हैं और ये उसका सबूत है।


Post a Comment