Header Ads

राखी से मीनाक्षी तक, ये हैं विनोद खन्ना की 8 एक्ट्रेसेस, अब दिखतीं हैं ऐसी


कई सुपरहिट फिल्म देने वाले विनोद खन्ना की 6 अक्टूबर को 71 बर्थ एनिवर्सरी है।

विनोद खन्ना की 6 अक्टूबर को 71 बर्थ एनिवर्सरी है। 1946 में पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना का कैंसर की वजह इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था।

कई सुपरहिट फिल्में देने वाले विनोद खन्ना ने राखी, रेखा, सायरा बानो, लीना चंदावरकर, मीनाक्षी शेषाद्रि सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की। आज आपको इस पैकेज में विनोद खन्ना की एक्ट्रेसेस के उस दौर और अभी के फोटोज दिखाने जा रहे हैं। एक हफ्ते में साइन की 15 थी फिल्में...

'मन का मीत' से डेब्यू

विनोद की पहली फिल्म 'मन का मीत' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद एक हफ्ते में ही विनोद ने करीब 15 फिल्में साइन कीं।

फिल्मों में कुछ सफलता के बाद विनोद और गीतांजलि ने शादी का फैसला किया। दोनों के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं।

राखी के साथ विनोद खन्ना

विनोद खन्ना ने एक्ट्रेस राखी के साथ फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' (1978) में काम किया था। राखी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
वे आखिरी बार 2003 में आई फिल्म 'दिल का रिश्ता' में नजर आईं थी।

मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ विनोद खन्ना ने 'सत्यमेव जयते' (1978), 'महादेव' (1989), 'जुर्म' (1990), 'पुलिस और मुजरिम' (1992) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

 वे इन दिनों टेक्सस में डांस क्लासेस चला रही है। वे आखिरी बार फिल्म 1996 में फिल्म 'घातक' में नजर आईं थी। 2016 में आई फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में फ्लैश बैक में नजर आईं थी।

विनोद खन्ना ने रेखा के साथ फिल्म 'एलान' (1971), 'एक बेचारा' (1972), 'आप की खातिर' (1977), 'आखिरी डाकू' (1978) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

रेखा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'षमिताभ' में नजर आई थी। फिलहाल उनके पास कोई फिल्म का ऑफर नहीं है। वे फिल्मी पार्टिज में नजर आती रहती है।

विनोद खन्ना ने नीतू सिंह के साथ फिल्म 'राज महल' (1982), 'द बर्निंग ट्रेन' (1980), 'युवराज' (1979), 'परवरिश' (1977), 'महा बदमाश' (1977) 'सेवक' (1975) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

 नीतू आखिरी बार 2013 में आई फिलम 'बेशरम' में नजर आईं थी। उनके पास भी फिलहाल कोई फिल्म का ऑफर नहीं है।

विनोद खन्ना और श्रीदेवी 'चांदनी' (1989), 'फरिश्ते' (1991), 'पत्थर के इंसान' (1990) सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है।

 श्रीदेवी इसी साल आई फिल्म 'मॉम' में नजर आईं थी। हालांकि, अभी उनके पास कोई फिल्म का ऑफर नहीं। वे इवेंट्स और पार्टिज में नजर आती रहती हैं।

शबाना आजमी और विनोद खन्ना ने 'परवरिश' (1977), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'लहू के दो रंग' (1979), 'जेल यात्रा' (1981), 'मुकद्दर का बादशाह' (1990), 'खून की पुकार' (1979) सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है।

 वे आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'नीरजा' में नजर आईं थी। अभी उनके पास कोई फिल्म का ऑफर नहीं है। वे भी कभी-कभी कुछ इवेंट्स में नजर आ जाती है।

विनोद खन्ना और लीना चंदावरकर ने फिल्म 'प्रीतम' (1971), 'कैद' (1975), 'जाने- अनजाने' (1971), 'मन का मीत' (1968), 'डाकू और जवान' (1978) फिल्मों में साथ काम किया है। वे 1985 में आई फिल्म 'सरफरोश' में नजर आई थी।

सायरा बानो ने विनोद खन्ना के कुछ फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'आरोप' (1974), 'पुरब और पश्चिम' (1970), 'नेहले पे देहला' (1976) सहित कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। सायरा 1988 में आई फिल्म 'फैसला' में आखिरी बार नजर आईं थीं।