Header Ads

बिग बॉस 11: सपना चौधरी की वेडिंग फोटोज हुई वायरल!


क्या सपना चौधरी शादीशुदा है और अगर ऐसा है भी तो इन्होंने ये बात शो के मेकर्स से क्यों छिपाई?

कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में शामिल हुईं हरियाणा की स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी की हाल ही में कुछ पुरानी फोटोग्राफ्स वायरल हो रही हैं।

 इन फोटोग्राफ्स में सपना बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सपना चौधरी शादीशुदा है और अगर ऐसा है भी तो इन्होंने ये बात शो के मेकर्स से क्यों छिपाई?

दरअसल, ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा आप सोच रहे हैं। ये फोटोग्राफ्स सपना की शादी की नहीं, बल्कि इनके एक म्यूजिक वीडियो से निकाले गए स्क्रीन शॉट्स हैं।

बता दें कि इस हफ्ते सपना चौधरी को नॉमिनेट किया गया है। पिछले एपिसोड में सपना की अर्शी खान से काफी बहस हो गई थी जिसके बाद उन्होंने सपना को 'नाचनेवाली' तक कह दिया था।