जेल के माहौल में ढलने लगी है हनीप्रीत, अब कुछ ऐसा है बदला हुआ बर्ताव
करीब दस दिन से अंबाला सेंट्रल जेल में कैद हनीप्रीत अब जेल के माहौल में रंगने लगी है।
महिला डॉक्टरों की टीम द्वारा दिए जा रहे बेहतर इलाज के बाद उसका माइग्रेन पेन भी काफी हद तक कम हो गया है।
बता दें कि हनीप्रीत को जब जेल में लाया गया था तब वह सही से खाना नहीं खा रही थी, लेकिन इस समय वह ठीक से खाना खा रही है। मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद अब उसकी हेल्थ में सुधार हुआ है। पैरेंट्स से मिलने के बाद बदला है हनीप्रीत का बदलाव
- दरअसल दीपावली से एक दिन पहले हनीप्रीत के परिवार वाले उससे मिलने अंबाला जेल पहुंचे थे।
उन्होंने उससे किसी भी टेंशन से दूर रहने की बात कही थी तभी से हनीप्रीत का बर्ताव बदला हुआ है और बातचीत करनी शुरू कर दी है।
- जेल में हनीप्रीत को 40 महिला बंदियों से अलग रखा गया है। हनीप्रीत के साथ उसकी साथी सुखदीप कौर है।
- इसके अलावा जेल में हनीप्रीत, सुखदीप और शरणदीप को भी महिला बंदियों से अलग रखा जा रहा है।
छह नवंबर को होगी अगली सुनवाई
- हनीप्रीत पर संगीन आरोपों के तहत केस दर्ज है। सोमवार को वकीलों की हड़ताल के कारण उस पर दर्ज आरोपों की सुनवाई नहीं हो सकी।
- कोर्ट ने आगामी सुनवाई के लिए छह नवंबर का दिन डिसाइड किया है। इसके अलावा हनीप्रीत को जेल से बाहर लाने के बाद किसी तरह की दिक्कत न हो,
इसलिए उस पर दर्ज मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से करवाने का निर्णय लिया है जिसे पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाएगा।
शरणदीप कौर भी जेल में बंदी
- पता चला है कि हनीप्रीत पर दर्ज मामले में शरणदीप कौर को भी एसआईटी ने पकड़ा था जिसे अंबाला सेंट्रल जेल में बंदी बनाया गया है।
- अब जेल में कैद तीनों महिला बंदियों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होगी। इन्हें जेल से बाहर लाने की भी अनुमति नहीं है। खास परिस्थितियों में ही जेल से बाहर लाया जाएगा।


Post a Comment