Header Ads

1500, 2500,नहीं, ये इंडियन कंपनी 999 में लॉन्च करने वाली है 4G फोन


इस फोन की कीमत 999 रुपए होगी। यह पूरी कवायद कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत वापसी के लिए कर रही है।

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स वोडाफोन के साथ मिलकर जल्द ही मार्केट में एक सस्ता 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

 इस फोन की कीमत 999 रुपए होगी। यह पूरी कवायद कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत वापसी के लिए कर रही है।

जियो 1500, रुपए में 4G फीचर फोन दे रहा है। यह राशि भी तीन साल में रिफंड कर दी जाएगी। एयरटेल कार्बन के साथ मिलकर 4G स्मार्टफोन पेश कर चुका है।

यह 2900, रुपए के करीब बेचा जा रहा है। हालांकि इसमें भी शर्तों के साथ कुछ राशि वापस की जा रही है। इस तरह एयरटेल का फोन 1399 रुपए में पड़ रहा है।

इस बीच माइक्रोमैक्स अब बेहद सस्ता 4G स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। माइक्रोमैक्स को चाइनीज कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। श्याओमी, वीवो, ओपो ने सभी प्राइज रेंज में अपनी डिवाइस पेश कर दी हैं।

वोडाफोन का ऑफर होगा

माइक्रोमैक्स के फोन के साथ वोडाफोन का कॉलिंग और डाटा प्लान का ऑफर होगा। कंज्यूमर को कैशबेक के तौर पर तीन साल में राशि वापस लौटाई जाएगी। इसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 999 रुपए पड़ेगी।

इस डील से वोडफोन के ग्राहक तो बढ़ेंगे ही साथ ही माइक्रोमैक्स भी मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगा। यह नया स्मार्टफोन भारत-2 अल्ट्रा हो सकता है। कंपनी ने इसके पहले भारत-2 लॉन्च किया था। इसकी 2 मिलियन से ज्यादा डिवाइस मार्केट में बिक चुकी हैं।

150 रुपए महीने का रिचार्ज करवाना होगा

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को करीब 150, रुपए महीने का रिचार्ज करवाना होगा। 18 महीने पूरे होने पर यूजर को 900, रुपए का कैशबेक मिलेगा।

इसके बाद फिर 18 महीने होने पर 1 हजार रुपए का कैशेबेक मिलेगा। जियो के आने के बाद से ही टेलीकॉम मार्केट में खलबली मची हुई है।

हालांकि माइक्रोमैक्स के फोन को लेकर पूरी जानकारी आना अभी बाकी है। इसके स्पेसिफिकेशन क्या होंगे, क्या शर्तें होंगी, यह अभी तक सामने नहीं आया है।