Header Ads

विशाखापट्टनम में फुटपाथ पर महिला से रेप, मदद की बजाय रास्ता बदलते रहे लोग


एक रिक्शा ड्राइवर ने मोबाइल में वीडियो बनाकर पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रविवार को फुटपाथ पर दिमागी रूप से बीमार महिला से रेप की घटना सामने आई।

 ये रेलवे स्टेशन के करीब का इलाका है। हैरानी की बात है कि घटना के वक्त वहां से कई लोग गुजरे। विक्टिम ने मदद की गुहार लगाई लेकिन राहगीरों ने रास्ता बदल लिया।

 जानकारी के मुताबिक- एक रिक्शा चलाने वाले ने घटना का वीडियो बनाकर इसे पुलिस को दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे में था आरोपी

- सीनियर पुलिस अफसर मधुसूदनमूर्ति ने बताया कि महिला रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन के नजदीक फुटपाथ पर पेड़ की छांव में आराम कर रही थी।

 तभी गांजी शिव (21) उसके पास आया। पहले उसने महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद उसका रेप किया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है।

- सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह नशे में था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

 विक्टिम का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। विक्टिम की दिमागी हालत ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले वो घर छोड़ चुकी है।

वीडियो बनाने की बजाय करनी चाहिए थी मदद

- वीडियो के मुताबिक, जब गांजी शिव महिला के साथ गलत हरकत कर रहा तो वहां कई लोग मौजूद थे। एक शख्स महिला के पास से गुजरा तो उसने मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया।

- सोशल मीडिया पर घटना को लेकर यूजर्स में गुस्सा है। एक एक्टिविस्ट ने कहा कि रिक्शा ड्राइवर को वीडियो बनाकर पुलिस को देने की बजाय महिला की मदद करनी चाहिए थी।