'भाभीजी' से भिड़ी अर्शी खान, उधर 'बिग बॉस' की कालकोठरी में पहुंचीं 'अक्षरा'
'बिग बॉस-11' में कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के कैप्टन बनने के बाद घर का माहौल और लड़ाई भरा हो गया। फ्राइडे का फैसला एपिसोड में जहां अर्शी विकास की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते दिखीं, तो वहीं उनकी पुरानी क्लोज फ्रेंड शिल्पा शिंदे से तकरार देखने को मिली। दरअसल एपिसोड में विकास ज्यादातर कामों में अर्शी को सपोर्ट कर रहे थे ऐसे में हिना और शिल्पा दोनों इस बात पर भड़क गईं।
जिसके बाद अर्शी और शिल्पा आपस में काफी बदतमीजी से बात करतीं नजर आईं। बता दें, ये पहली बार है जब हमेशा बेस्ट फ्रेंड की तरह रहने वालीं अर्शी और शिल्पा के बीच लड़ाई देखने को मिली है।
कैप्टन बनने के बाद विकास को ये मौका मिला कि वे किसी एक कंटेस्टेंट को कालकोठरी की सजा के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने हिना का नाम लिया।
- दरअसल अक्षरा यानी हिना खान और विकास के बीच कैप्टन बनने के बाद से लड़ाई और बढ़ गई है। ऐसे में जब कालकोठरी के लिए हिना का नाम आया तो वे विकास से और चिढ़ गईं।
- इस नॉमिनेशन में 'बिग बॉस' ने पड़ोसी कंटेस्टेंट्स को ये मौका दिया कि वे घर के एक और मेंबर को ये सजा दे सकते हैं ऐसे में उन्होंने मिलकर अर्शी खान का नाम लिया।
- वहीं बाद में सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से एक नाम और तय करना था जिसके बाद इस सजा के लिए फाइनली तीसरा नाम सपना चौधरी का डिसाइड किया गया।
- बता दें, फ्राइडे का फैसला एपिसोड में मनु पंजाबी और शरगुन मेहता बतौर स्पेशल गेस्ट शो में पहुंचे थे।
कालकोठरी में जाने के बाद सपना चौधरी कंटेस्टेंट अर्शी से बदला लेती नजर आईं।
- सपना ने सिर्फ मुंह से ही अर्शी से बदला नहीं लिया बल्कि उन्होंने गुस्से में कीड़ों वाले स्प्रे सपना के मुंह पर भी प्रेस कर दिया।
- इस बात से अर्शी भी काफी गुस्से में आ गईं और दोनों के बीच जेल में फिर से लड़ाई देखने को मिली। हालांकि बाकी कंटेस्टेंट्स ने बीच में आकर इस लड़ाई को सुलझाया।
- दरअसल अर्शी चाहती थीं कि कैप्टन विकास कालकोठरी के लिए सपना का नाम ले। ये बात सुनकर सपना काफी भड़क गईं थी और उन्होंने कालकोठरी में अर्शी से बदला लिया।

Post a Comment