ये है 'सूर्यवंशम' वाले ठाकुर साहब की हवेली, यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग
अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' एक ऐसी फिल्म है, जो टीवी पर सबसे ज्यादा आती है। फिल्म को इतने बार दिखाया जा चुका है कि अक्सर इसकी चर्चा होती रहती है।
भानु प्रताप सिंह और हीरा ठाकुर का किरदार लोग चाहकर भी नहीं भुला पा रहे हैं।
-'सूर्यवंशम' मूवी की शूटिंग इंडिया के अलावा श्रीलंका में भी हुई थी। गुजरात के बलराम पैलेस रिजॉर्ट और हैदराबाद में भी इस फिल्म के कई सीन फिल्माए गए थे।
- फिल्म में अमिताभ बच्चन की जो हवेली दिखाई गई है, वो वास्तव में गुजरात के पालनपुर में एक रिजॉर्ट है। इसका नाम बलराम पैलेस है।
- बलराम पैलेस रिजॉर्ट पालनपुर नेशनल हाईवे नं 14, से 2 किलोमीटर की दूरी पर चितरासानी गांव में बना हुआ है। अहमदाबाद से इसकी दूरी करीब 160 किलोमीटर है।
- बलराम पैलेस का निर्माण लोहानी नवाब के हंटिंग रिट्रीट के तौर पर 1922, से लेकर 1936 के बीच में बनाया गया था। इस महल की खासियत आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां लॉर्ड माउंटबेटन भी आ चुके हैं।

Post a Comment