इस लड़के के साथ वायरल हो रही सपना चौधरी की फोटोज, ये है इसकी सच्चाई
खास बात ये कि इन फोटोज को खुद सपना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सपना चौधरी की कुछ फोटोज इनदिनों वायरल हो रही है। वायरल फोटोज में सपना एक लड़के के साथ दिख रही है।
ये फोटोज चर्चा में इसलिए बनी है क्योंकि सपना ने कहा था कि उन्हें लड़कों से नफरत है। उनके पास लड़कों से प्यार के लिए या फिर अफेयर के लिए बिलकुल टाइम नहीं है।
खास बात ये कि इन फोटोज को खुद सपना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आखिर कौन है ये लड़का...
- जिस लड़के के साथ सपना चौधरी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो उनका भाई है।
- सपना के इस भाई का नाम करण है जिससे वो बेहद प्यार करती हैं। हालांकि वो करण को अक्सर मीडिया से दूर ही रखती हैं।
- करण सपना से छोटा है। दोनों की उम्र में 4 साल का अंतर है। फिलहाल उसकी उम्र 19 साल है।
- सपना के मुताबिक, फैमिली ही उनकी ताकत है। वह अक्सर अपने भाई और फैमिली के साथ घूमने जाती रहती हैं।
- उन्हें अपने छोटे भाई से बहुत प्यार है और दोनों लगभग हर एक बात एक दूसरे से शेयर करते हैं।
इसलिए भाई को मीडिया से रखती हैं दूर
- सपना करन को इंडस्ट्री से दूर ही रखना पसंद करती हैं। वे उसे इस प्रोफेशन में नहीं लाना चाहतीं।
- सपना के अलावा उनके परिवार में उनकी मां, बड़ी बहन और छोटा भाई करण है।
- उनकी बड़ी बहन की दो बार शादी हुई थी और दोनों ही बार शादी टूट चुकी है।
- दोनों जगह शादी टूटने के बाद वह सपना के साथ ही रहती हैं।
- बड़ी बहन की दो बार शादी टूट जाने के बाद से ही सपना को लड़कों पर भरोसा नहीं रहा।


Post a Comment