Header Ads

ट्विंकल के साथ प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे अक्षय, रणबीर-अर्जुन भी आए नजर


बीते रोज जुहू स्थित केके कपूर हाउस में प्री-दिवाली पार्टी रखी गई। इसमें अक्षय कुमार वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे।

 इनके अलावा रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, सिंगर कनिका कपूर और सलमान के बहन-बहनोई अर्पिता और आयुष शर्मा भी नजर आए।

वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।

- श्रद्धा कपूर और हंसिका मोटवानी जहां बांद्रा स्थित हक्कासन रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं तो वहीं चित्रांगदा सिंह को ब्लंट सैलून के बाहर स्पॉट किया गया।

इमरान हाशमी को भी फैमिली के साथ हक्कासन रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया।

- इनके अलावा अदिति राव हैदरी, संजय दत्त, मान्यता, किम शर्मा और कैटरीना कैफ एयरपोर्ट के बाहर नजर आए। परिणीति चोपड़ा बांद्रा स्थित जॉगर्स पार्क के बाहर नजर आईं।