Header Ads

ये पहनते हैं कई किलो गोल्ड; इनके पास सोने के जूते, गोल्डन कार और मोबाइल


सनी अपनी बॉडी पर कई तोला सोना पहनते हैं।

महाराष्ट्र में गोल्ड के कई दीवाने हुए हैं। किसी के पास गोल्ड की शर्ट है तो कोई अपनी बॉडी पर कई किलो सोना पहनता है।

इसी कड़ी में एक नया नाम सामने आया है सनी वाघचौरे का। सनी अपनी बॉडी पर कई तोला सोना पहनते हैं। सनी खुद को गोल्ड के सबसे बड़े दीवाने बताते हैं।

इनके पास गोल्ड का फोन और गोल्ड के जूते भी हैं। विवेक ओबेरॉय है सनी के फ्रेंड...

- सनी के लिए कहा जाता है कि उनका बॉलीवुड में उनका अच्छा लिंकअप है।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय उनके फ्रेंड हैं। वे एक फिल्म में उनके साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं।

 सनी अपने फ्रेंड के साथ कपिल शर्मा के शो पर भी जा चुके हैं।

- सनी अपने गले में गोल्ड की कई चेन, हाथ में गोल्ड का कड़ा, ब्रेसलेट और गोल्ड से बनी घड़ी पहनते हैं।

- यही नहीं सनी के पास गोल्डन कलर की ऑडी कार और गोल्डन बूट भी हैं। उनका आईफोन भी गोल्ड प्लेटेड है।

- सनी बताते हैं,"मुझे बचपन से ही गोल्ड पसंद है। इसलिए मैं इतना सोना अपनी बॉडी पर पहनता हूं।"

- पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ के रहने वाले सनी अपने गोल्ड की सिक्यूरिटी के लिए अपने साथ दो बॉडीगार्ड भी लेकर चलते हैं।

- सनी की फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। कई पॉलिटिकल लोगों से भी सनी के संबंध बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया में उनकी कमाई को लेकर सवाल उठाते हुए लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

- सनी का एक दोस्त भी उनकी तरह ही कई किलो सोना अपनी बॉडी पर पहनता है।

महाराष्ट्र में पहले भी हुए हैं कई गोल्डमैन

- सनी की तरह ही महाराष्ट्र में पहले भी कई गोल्डमैन हुए हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है दत्ता फुगे का। दत्ता फुगे ने 3.5 किलो की गोल्ड शर्ट बनवाई थी।

- नासिक के रहने वाले पंकज पारिख भी अपनी बॉडी पर 4.1 किलो गोल्ड पहनते हैं। उनकी गोल्ड की शर्ट गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुकी है।

- महाराष्ट्र के एनसीपी नेता सम्राट भाऊ मोझे भी अपनी बॉडी पर कई किलो गोल्ड पहनते हैं।

- शिवसेना नेता अनूप स्वरुप भी अपने शरीर पर 2 किलो से ज्यादा गोल्ड पहनते हैं। इनकी तरह ही
महाराष्ट्र के जगदीश गायकवाड़ भी 2 किलो से ज्यादा गोल्ड अपनी बॉडी पर पहनते हैं।