Header Ads

शादी के अगली सुबह पति को सोता छोड़ गई थी पत्नी, अब सामने आई ये कहानी


उज्जैन पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली दो महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा है।

इनमें से एक लड़की दुल्हन बनकर ब्याह रचाती थी, जबकि दूसरी उसकी मामी बनकर कन्यादान करती थी।

जांच में पता चला है कि मोटी रकम लेने के बाद ये शादी करवाते फिर सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन अलसुबह पति और परिजनों को सोता छोड़ फरार हो जाती थी।

पुलिस इनसे अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

- एडिशनल एसपी नीरज पांडे ने बताया कि उज्जैन के बड़नगर के एक ईंट भट्टा संचालक दिनेश प्रजापति ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसने 80 हजार रुपए देकर एक लड़की से ब्याह रचाया था।

शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन उसे सोता छोड़ घर से कीमती सामान बटोरकर भाग गई।

- दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।

महिला, उसकी मामी और मामा के फोटो और मोबाइल नंबर की जांच के बाद पुलिस ने इंदौर के गौरी नगर से सीमा उर्फ दुर्गा उर्फ दिव्या को पकड़ा।

उसकी निशानदेही पर कुशवाह नगर से उसकी मुंह बोली मामी सारिका और मामा राकेश अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया है।

- पुलिस ने बताया कि यह गिरोह शादी के नाम पर ज्यादा उम्र के लड़कों, विधुर और तलाकशुदा व्यक्तियों को अपना शिकार बनाता था।

 ये लोग शादी करवाने के लिए सीमा को दुल्हन बनाकर लड़के को दिखाते थे।

- सुंदर होने के कारण वह सीमा को तत्काल पसंद कर लेते थे। इसके बाद शादी के लिए ये लड़केवालों से मोटी रकम वसूलते थे। इसके बाद बकायदा शादी करवाकर सीमा को विदा करते थे।

शादी के अगले ही दिन दुल्हन ससुरालवालों की नजरों से बचकर यहां से कीमती सामान लेकर भाग जाती थी। इसके बाद सभी मिलकर रुपए का बंटवारा कर लेते थे।

- पुलिस ने बताया कि सीमा मूलत: राजस्थान के प्रतापगढ़ की निवासी है। इंदौर में वह एक युवक को पति बताकर रह रही थी।

 वहीं मुंहबोली मामी सारिका अकोला महाराष्ट्र की रहने वाली है।