Header Ads

अचानक घर के पीछे गड्ढे खोदने लगा शख्स, फिर कुछ दिनों बाद हुआ ऐसा


अचानक अपने घर के पीछे गड्ढे खोदने के कारण लोग इस शख्स को सनकी समझ बैठे थे, लेकिन अंत में सबको उसकी तारीफ करनी पड़ी।

कई लोगों के खून में ही क्रिएटिविटी होती है। ये लोग सिंपल सी चीज को भी अपने हुनर से बेहद खास बना देते हैं। इन दिनों सोशल साइट्स पर ऐसे ही एक इंसान की स्टोरी खासी वायरल हो रही है।

इस शख्स की पहचान तो कहीं उजागर नहीं की गई है, लेकिन इसकी क्रिएटिविटी लोगों का दिल जीत रही है। इसलिए पड़ोसी समझ बैठे थे सनकी...

इस शख्स को अपने घर में स्विमिंग पूल बनाना था, लेकिन उसके घर में उतना स्पेस नहीं था। इस समस्या के समाधान के लिए उसने जबरदस्त सोल्यूशन निकाला।

उसने अपने घर के पीछे के स्पेस की सफाई की और सपोर्ट बीम्स के जरिए जमीन में कई गड्ढे खोद दिए।

पहले तो उसके पड़ोसी समझ नहीं पाए और इस तरह जमीन में गड्ढे करने पर उसे सनकी समझ बैठे। लेकिन शख्स ने किसी बात की परवाह नहीं की।

उसने जमीन में गहरे गड्ढे करना जारी रखा। इसके बाद शख्स ने लड़की के तख्तों के नीचे प्लास्टिक का सपोर्ट डाला और उन्हें गड्ढे में फिक्स कर दिया।

शख्स ने लकड़ी को सड़ने से बचाने के लिए प्लास्टिक का यूज किया था। एक बार जब उसने लकड़ी का फ्रेम बना लिया फिर उसपर कुछ और लकड़ियों से सीढ़ियां बनाई और आसपास पत्थर भी बिछा दिए।

 अब पड़ोसियों को समझ आया कि शख्स करना क्या चाहता था? दरअसल, वो एक डेक तैयार कर रहा था, जिसके नजदीक ही उसने आर्टिफिशियल पूल भी बना लिया था।

 पूल में पानी भरने के बाद डेक पर चेयर और टेबल्स भी लगा दिए।

पड़ोसी भी करने लगे तारीफ

जब ये पूल तैयार हो गया तो पड़ोसी भी डेक और पूल की खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। शख्स ने खुद ही घर पर ऐसा पूल बना डाला, जिसके फोटोज देख लोग भी चकित रह गए थे।