इस लड़की को पता था कब होनी है मौत, मरने से पहले की ऐसी तैयारी
कहते हैं, मौत कब और कैसे आ जाए, ये कोई नहीं जानता। लेकिन फिलिपींस कि रहने वाली मॉडल और स्टूडेंट राचीन परगुंटा जानती थी कि उसकी मौत का समय कब है? इसलिए उसने अपनी से पहले ही अपनी सारी तैयारी कर रखी थी।
20 साल की राचीन काफी खूबसूरत थीं। अपने करियर और लाइफ को उन्होंने एन्जॉय करना शुरू ही किया था कि उन्हें पता चला की वो ऑस्टिओसार्कोमा नाम के कैंसर से ग्रस्त हैं। इसमें लोगों कि बॉडी कि हड्डियों पर असर पड़ता है। उसे पता था की अब उसके पास जीने के लिए काफी कम समय है। लेकिन अपनी मौत के बाद कुछ ख्वाहिशें उन्हें पूरी करनी थी। उनकी आखिरी ख्वाहिश थी कि वो अपने फ्यूनरल पर काफी खूबसूरत दिखें। वो मरने के बाद सफेद टॉप और बालों में फूलों का क्राउन पहनना चाहती थीं। अपनी इस ख्वाहिश को उन्होंने अपने नजदीकी लोगों से शेयर किया था। जब बीमारी से लड़ते हुए उनकी मौत हो गई, तो उनके रिलेटिव्स ने उनकी ख्वाहिश को पूरा किया। उनकी फ्यूनरल फोटोज लोगों ने काफी शेयर की। राचीन सच में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
राचीन की इसके अलावा एक और विश थी। वो चाहती थीं कि उनकी बॉडी कब्रिस्तान में उनके पिता की कब्र के बगल में हो। लेकिन जगह की कमी के कारण उनके कब्र को पिता की कब्र के ठीक ऊपर रख दिया गया। इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई राचीन ने लोगों के सामने मौत को हंस कर स्वीकार करें की मिसाल पेश की।

Post a Comment