जब डायरेक्टर ने उठाया एक्ट्रेस की मजबूरी का फायदा, करने पड़े इंटीमेट सीन
गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना राय जब करियर के पीक पर थीं तो उस वक्त उनका नाम फिल्मों से कहीं ज्यादा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहा। हालांकि 1972 में डायरेक्टर बीआर इशारा की फिल्म 'जरूरत' से डेब्यू करने वाली रीना ने इस फिल्म में बेहद इंटीमेट सीन दिए। दरअसल, उस वक्त रीना फिल्मों में काम ढूंढ रही थीं। ऐसे में उन्हें यह फिल्म तो मिल गई लेकिन इसके लिए उन्हें सेमी-न्यूड सीन देने पड़े थे। इस फिल्म के बाद 'जरूरत गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं रीना...
- बीआर इशारा की फिल्म 'जरूरत' तो कुछ खास सफल नहीं रही लेकिन इस फिल्म में बोल्ड सीन देने की वजह से रीना 'जरूरत गर्ल' के नाम से पॉपुलर हो गईं। फिल्म में रीना राय ने डैनी डेंजोंग्पा और बाकी कलाकारों के साथ भी काफी इंटीमेट सीन दिए।
- इस फिल्म की कहानी रीना की असल जिंदगी से काफी मेल खाती थी। जिस तरह फिल्म में गांव से शहर आई रीना के किरदार को नौकरी और दौलत की जरूरत थी, ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी उन्हें उस वक्त पैसे और काम की जरूरत थी।
- बॉलीवुड में रीना का कोई गॉडफादर या पहचान वाला भी नहीं था कि उन्हें फिल्मों में आसानी से कोई रोल मिल जाता। ऐसे में उन्होंने मजबूरी में डायरेक्टर बीआर इशारा के इशारों पर ही काम करना पड़ा।
वैसे, रीना ने 'जरूरत' फिल्म से पहले बीआर इशारा की ही फिल्म 'नई दुनिया नए लोग' साइन की थी। इसमें भी उनके अपोजिट डैनी ही थे। हालांकि किन्हीं कारणों से यह फिल्म रुक गई थी और इससे पहले 'जरूरत' रिलीज हो गई। बाद में यह मूवी 1973 में रिलीज हुई थी।
1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना राय का दिल तोड़ पूनम से शादी कर ली थी। इस हादसे के बाद रीना टूट गई थीं। अपने करियर के चरम पर 1983 में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान का हाथ थामा। दोनों की एक बेटी सनम है। हालांकि, कुछ सालों बाद ही 1990 में इनका तलाक हो गया और मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद बेटी सनम की कस्टडी रीना को मिल गई। फिलहाल सनम रीना के साथ मुंबई में ही रहती हैं।



Post a Comment