Header Ads

सिंदूर लगते ही और खूबसूरत दिखे चेहरे, देशभर से सामने आईं ये



विजयादशमी को देशभर में मां दुर्गा की विदाई से पहले महिलाओं ने सिंदूर खेला। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर सिंदूर लगाया और डांस भी किया। इस दौरान महिलाएं घरों से थालियों में सिंदूर रखकर पंडाल पहुंचीं। थाली में सिंदूर के अलावा पान के पत्ते, दूर्वा, सुपारी और धान के दाने रखे थे। फिर उन्होंने पूजा की और इसके बाद सिंदूर खेला।

- मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा मायके आती हैं और दसवें दिन विदा होकर ससुराल जाती हैं।
- इसलिए उन्हें विदाई देने के वक्त बंगाली महिलाएं गाती हैं... मां चोले छे शोशुर बाड़ी (मां चली ससुर के घर)।


- पश्चिम बंगाल में नवरात्र के आखिरी दिन यानी विजयादशमी को सिंदूर खेला देखते ही बनता है।


- लाल बॉर्डर वाला सफेद साड़ी, लाल बड़ी बिंदी लगा महिलाएं सिंदूर की थाली लिए पंडाल पहुंचती हैं।


- फिर पूजा के बाद महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की बधाई देती हैं।