ट्रांसपेरेंट टॉप में स्टेज पर पहुंची कांटा लगा गर्ल, बॉलीवुड गानों पर किया डांस
दशहरा के मौके पर कई सेलिब्रिटीज शहर में थे। साथ ही इंटरनेशनल डांसर्स ने भी अलग-अलग वेन्यू पर परफॉर्म किया। वहीं शहर में आर्गनाइल मेले में ऑडियंस के लिए खासतौर पर कांटा लगा फेम शैफाली जरीवाला ने अपने हिट नंबर के साथ कई और गानों के रीमिक्स वर्जन पर डांस परफॉर्म किया। बता दें शेफाली अक्सर देश के बड़े बड़े शहरों में डांस परफोर्म करती रहती हैं
वीकेंड होने की वजह से मेले में लोगों की भीड़ के बीच शेफाली ने अपने डांसिंग नंबर्स परफॉर्म किएI ऑडियंस को ज्यादा वेट न कराते हुए उन्होंने ‘कांटा लगा..’ गाने पर पर भी डांस कियाI
- उनकी पर्फोर्मेंस देखने के लिए लोग देर तक रुके रहे। मस्ती और एंटरटेनमेंट भरे माहौल के बीच लोगों की तालियों के साथ शेफाली की एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेस काफी देर तक चलती रही।

Post a Comment