Bigg boss 11: 'भाभीजी' के साथ स्मोकिंग करतीं दिखीं 20 साल की ज्योति
बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट बनी 20 साल की ज्योति कुमारी ने हाल ही में स्मोकिंग रूम में जाकर सभी को चौंका दिया है।
बिहार से आईं 'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट बनी 20 साल की ज्योति कुमारी ने हाल ही में स्मोकिंग रूम में जाकर सभी को चौंका दिया।
दरअसल हाल ही में टेलिकास्ट नहीं हुए अनसीन मूमेंट की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें ज्योति भाभीजी उर्फ शिल्पा शिंदे और अर्शी खान के साथ स्मोकिंग रूम नजर आ रही हैं।घरवालों ने शुरु की ज्योति के बारे में गॉसिप.
- ज्योति का स्मोकिंग रूम में जाना सभी हाउसमेट्स के लिए करंट टॉपिक बन गया।
- दरअसल जिस दौरान ज्योति स्मोकिंग रूम में गईं सभी कंटेस्टेंट साथ में बाहर गार्डन एरिया में बैठे थे।
- ऐसे में सभी घरवाले ज्योति के बिहेवियर में आए इस बदलाव को लेकर चर्चा करने लगे।
प्रियंक ने ली ज्योति की साइड तो हिना हुईं शॉक्ड
- हाउसमेट्स के बीच बैठे प्रियंक शर्मा ज्योति की साइड लेते नजर आए।
- प्रियंक इस दौरान कहते दिखे, "आखिर हमें ज्योति की स्मोकिंग से परेशानी क्या हो रही है।"
- तो वहीं हिना ज्योति के स्मोकिंग रूम में जाने से काफी शॉक्ड थीं।
- उनका कहना था कि ज्योति काफी स्ट्रेंज लड़की है। उसने एक फ्रेंड को I Love You कहने मना कर दिया लेकिन स्मोकिंग से उसे कोई परेशानी नहीं है।
- बता दें, शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी ने फ्लर्ट करते हुए उन्हें I Love You कहा था। ऐसे में ज्योति ने उन्हें बदले में भाई बना लिया था।
टॉपर हैं ज्योति
- ज्योति पढ़ने में काफी होशियार हैं। उन्होंने अपने 10वीं और 12वीं क्लास में टॉप किया था।
- बाद में उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया। जहां से वे हिस्ट्री में ग्रैजुएशन कर रही हैं और वो IAS बनना चाहती हैं।
बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं ज्योति
- बात अगर ज्योति के ड्रीम की करें तो वे हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं।
- इसका खुलासा उन्होंने बिग बॉस के स्टेज पर किया था।
- ज्योति की फेवरेट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय है उन्हें ऐश्वर्या की आंखें बहुत पसंद है।


Post a Comment