दिलीप-सायरा ने सेलिब्रेट की 51वीं मैरिज एनिवर्सरी, इस वजह से नहीं हुए बच्चे
बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार ने बुधवार को पत्नी सायरा बानो के साथ शादी की 51वीं सालगिरह सेलिब्रेट की।
इस सेलिब्रेशन के लिए दिलीप साहब के घर 48 पाली हिल पर फैमिली मेंबर्स और करीबियों के लिए खास आयोजन किया गया था। सायरा बानो ने शेयर कीं Photos...
- मैरिज एनिवर्सरी में के जश्न की फोटोज सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।
- सोशल मीडिया पर जहां दिलीप कुमार के फैन्स ने उन्हें बधाइयां दी। वहीं बेगम सायरा बानो ने उनके फॉलोवर्स को प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
- सायरा बानो ने लिखा, "हमारी शादी की 51वीं सालगिरह पर हम अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों और लाखों प्रशंसकों को उनकी प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।"
1966 में दिलीप कुमार ने की थी सायरा बानो से शादी
- दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी 11 अक्टूबर 1966 को हुई थी। सायरा दिलीप से 22 साल छोटी हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, सायरा 8 साल की उम्र में दिलीप से शादी का सपना देखने लगी थीं। 1952 में रिलीज हुई 'दाग' में दिलीप कुमार को देखने के बाद वे उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं।
इस वजह से कभी पिता नहीं बन सके दिलीप कुमार
- दिलीप साहब की कोई संतान नहीं है लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि वे पिता क्यों नहीं बन सके।
- इसका जवाब उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में दिया था। बुक में उन्होंने लिखा, "सच्चाई यह है कि 1972 में सायरा पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। यह बेटा था (हमें बाद में पता चला)।"
- "8 महीने की प्रेग्नेंसी में सायरा को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। इस दौरान पूर्ण रूप से विकसित हो चुके भ्रूण को बचाने के लिए सर्जरी करना संभव नहीं था और दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।"
दिलीप की मानें तो इस घटना के बाद सायरा कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकीं।
दूसरी शादी के दौरान उड़ी थी अफवाह
- 1980 में दिलीप कुमार ने आसमा रहमान नाम की महिला से दूसरी शादी की।
- यही वह दौर था जब मीडिया में इस तरह की चर्चा शुरू हुई कि सायरा मां नहीं बन सकतीं और बच्चे की चाह में दिलीप ने यह कदम उठाया।
- ऑटोबायोग्राफी में दिलीप ने इस खबर का खंडन किया है और असली वजह बताई (जो हमने ऊपर मेंशन की है।) है कि सायरा क्यों मां नहीं बन सकीं।
- बता दें कि आसमा से शादी के बाद दिलीप और सायरा के रिश्ते में दूरियां आ गई थीं। हालांकि, दो साल बाद ही यानी कि 1982 में दिलीप ने आसमा को तलाक दे दिया।


Post a Comment