बॉलीवुड की 9 फेमस Sister Jodi, कोई हुई सुपरफ्लॉप तो कोई हिट
बॉलीवुड में कई सिस्टर्स जोड़ियां हैं। इनमें से कुछ हिट है तो कुछ फ्लॉप। ऐसी ही एक जोड़ी है अक्षरा और श्रुति हासन की। 26 साल (12 अक्टूबर) की अक्षरा हासन बॉलीवुड में सफलता हासिल नहीं कर पाई।
वहीं, उनकी बहन श्रुति हासन ने भी अभी तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है। इनके अलावा जहां करिश्मा-करीना कपूर की गिनती हिट एक्ट्रेसेस में की जाती है वहीं, ट्विंकल और रिंकी खन्ना की गिनती फ्लॉप एक्ट्रेसेस में होती है। ये हैं हिट और फ्लॉप सिस्टर्स जोड़ियां...
1. अक्षरा और श्रुति हासन
अक्षरा हासन ने फिल्म 'षमिताभ' (2015) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वे 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' (2017) में नजर आईं। हालांकि, दोनों ही फिल्म फ्लॉप रही। वहीं, उनकी बहन श्रुति हासन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म 'लक' से की थी।
इसके बाद श्रुति ने 'दिल तो बच्चा है जी' (2011), 'रमैया वस्तावैया' (2013), 'डी डे' (2013), 'वेलकम बैक' (2015) जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन बॉलीवुड में आज भी उन्हें हिट फिल्म का इंतजार है।
2. करिश्मा और करीना कपूर
करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही बहनों ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। दोनों ही बहनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, करिश्मा अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन करीना अभी भी फिल्मों में सक्रिय है।
करिश्मा ने 'राजा बाबू' (1994), 'सुहाग' (1994), 'कुली नं.1' (1995), 'गोपी किशन' (1994), 'साजन चले ससुराल' (1996) सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, करीना ने 'अजनबी' (2001) 'कभी खुशी कभी गम' (2001),'चमेली' (2004), 'हलचल' (2004), 'क्योंकि' (2005), 'जब वी मेट' (2007) सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
अमृता और मलाइका अरोड़ा
3. अमृता और मलाइका अरोड़ा भी फिल्मों में नाम नहीं कमा पाई। अमृता ने तो कुछ ही फिल्मों में काम किया। वहीं, मलाइका ने ज्यादातर फिल्मों में आइटम नंबर ही किए।
मलाइका ने 'दिल से' (1998), 'बिच्छू' (2000), 'मां तुझे सलाम' (2002), 'कांटे' (2002) सहित कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, अमृता ने 'कितने दूर कितने पास' (2002), 'आवारा पागल दीवाना' (2002), 'जमीन' (2003), 'रक्त' (2004), 'हैलो' (2008) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
ट्विंकल और रिंकी खन्ना
4. ट्विंकल और रिंकी खन्ना दोनों ही बहनें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। ट्विंकल ने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ स्क्रीन शेयर की लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाई। वहीं, रिंकी ने कुछ ही फिल्मों में काम किया।
ट्विंकल ने 'बरसात' (1995), 'दिल तेरा दीवाना' (1996), 'जुल्मी' (1999), 'मेला' ( 2000), 'बादशाह' (1999) सहित कई फिल्मों में काम किया। वहीं, रिंकी ने 'प्यार में कभी कभी' (1999), 'जिस देश में गंगा रहता है' (2000), 'ये है जलवा' (2001), 'प्राण जाए पर शान न जाए' (2002) सहित कई फिल्मों में काम किया।
रानी मुखर्जी और काजोल
5.काजोल और रानी मुखर्जी कजिन सिस्टर्स हैं और दोनों ने ही कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। काजोल ने 'बाजीगर' (1993), 'ये दिल्लगी' (1994), 'करन-अर्जुन' (1995), 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' (1995), 'इश्क' (1997) सहित कई हिट फिल्मों में काम किया।
वहीं, रानी ने 'गुलाम' (1998), 'कुछ कुछ होता है' (1998), 'साथिया' (2002), 'चलते चलते' (2003), 'हम-तुम' (2004) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
नूतन और तनुजा
6.नूतन और तनुजा दोनों ही अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं। दोनों ही ने कई हिट फिल्मों में काम किया। नूतन ने 'हमारी बेटी' (1950), 'सीमा' (1955), 'पेइंग गेस्ट' (1957), 'अनाड़ी' (1958), 'सुजाता' (1959), 'देवी' (1969), 'घराना' (1970) सहित कई हिट फिल्मों में काम किया।
वहीं, तनुजा ने 'हमारी याद आएंगी' (1961), 'ज्वेल थीफ' (1967), 'पैसा और प्यार' (1969), 'जीने की राह' (1969), 'एक पहेली' (1971), 'लव 86' (1986) सहित कई फिल्मों में काम किया।
राइमा और रिया सेन
7. रिया और राइमा सेन ने बॉलीवुड में कुछ ही फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं रही। रिया ने 'विषकन्या' (1991), 'ताज महल' (1999), 'स्टाइल' (2000), 'प्लान' (2004), 'शादी नं. वन' (2004), 'जैम्स' (2005) सहित कई फिल्मों में कम किया है।
वहीं, राइमा ने 'गॉड मदर' (1999), 'शक्ति' (2002), 'दस' (2005), 'तीन पत्ती' (2010) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
शिल्पा और नम्रता शिरोडकर
8.शिल्पा और नम्रता शिरोडकर, दोनों ही बहनें फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित नहीं कर पाई। दोनों ने कुछ ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाई। शिल्पा ने 'भ्रष्टाचार' (1989), 'घर की लक्ष्मी' (1989), 'पाप की कमाई' (1990), 'हम' (1990), 'दो मतवाले' (1991), 'दिल ही तो है' (1991) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
वहीं, नम्रता ने 'जब प्यार किसी से होता है' (1998), 'कच्चे धागे' (1998), 'पुकार' (1999), 'अस्तित्व' (2000), 'तेरा मेरा साथ रहे' (2001) सहित कई फिल्मों में काम किया।
सुषमा और समीरा रेड्डी
9. समीरा और सुषमा रेड्डी भी बॉलीवुड में खास कमाल नहीं कर पाई। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद दोनों ही बहनों ने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
समीरा ने 'मैंने दिल तुझको दिया' (2002), 'प्लान' (2004), 'नक्शा' (2006), 'रेस' (2008), 'कालपुरुष' (2008) सहित कई फिल्मों में काम किया। वहीं, सुषमा ने 'चॉकलेट' (2005), 'डॉन' (2005), 'चुप चुपके' (2006) फिल्मों में काम किया है।


Post a Comment