मर्डर से 2 घंटे पहले फेसबुक पर Live थी ये डांसर, शेयर करती थी ऐसी तस्वीरें
हर्षित पानीपत जिले के चमराडा गांव से एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थीं।
हरियाणा की उभरती डांसर और लोक गायिका हर्षिता दहिया की मंगलवार शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हर्षित पानीपत जिले के चमराडा गांव से एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थीं।
हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर धमकी मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह इन धमकियों से डरती नहीं हैं। तेज रफ्तार कार आई और ओवरटेक...
- मंगलवार को हर्षिता दहिया सांसद राजकुमार सैनी की रैली का विरोध करने वाले संदीप भारती के कार्यक्रम में चमराड़ा गांव में पहुंची थीं।
वहां उन्होंने कहा कि आज कोई डांस का शो नहीं, किसानों का साथ देने आए हैं। कार्यक्रम करने के बाद वह सवा 4 बजे कार में निशा, प्रदीप और संदीप के साथ नरेला के लिए निकली थीं।
- हर्षिता के साथ कार में सवार साथियों के मुताबिक, पुगथला गांव से निकलते ही सुनसान जगह पर पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और ओवरटेक करते हुए हर्षिता की गाड़ी के सामने रुक गई।
उसमें से दो युवक निकले। दोनों के हाथ में पिस्तौल थी।
- उन्होंने कहा हर्षिता को छोड़ सभी कार से बाहर आ जाओ। हमलावरों ने उन्हें कार से उतारकर खेतों की ओर भगा दिया।
वह दूर जाने के बाद उसने मुड़कर देखा तो हथियारबंद बदमाशों ने हर्षिता पर गोलियां बरसा दीं। हालांकि, कार के दरवाजे पर गोलियों के निशान कैसे आए। ये बड़ा सवाल है।
- प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हर्षिता दहिया को गोलियां उनकी कार को रोक कर मारी गई हैं। वारदात के बाद बदमाश कार में सोनीपत की ओर फरार हो गए।
- सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा व डीएसपी देशराज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी साथी सिंगर निशा, प्रदीप व संदीप भगत को हिरासत में लिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम आज होगा।
मैं पहली बार ही हर्षिता से मिला था : भारती
- क्रांतिकारी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के नेता संदीप भारती ने कहा कि किसानों की आवाज उठाने और हर वर्ग को एकजुट करने के लिए क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से हमने जागृति अभियान चलाया हुआ है।
- मंगलवार सुबह पानीपत जिले के चमराड़ा गांव में सभा की थी। इसी कार्यक्रम में हमें समर्थन देने के लिए हर्षिता दहिया पहुंची थीं। इससे पहले वे कभी उनसे नहीं मिले थे।
- चमराड़ा के ही अपने किसी समर्थक से जानकारी लेकर वे पहुंची थीं। सोमवार रात को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए फेसबुक पर वीडियो भी उन्होंने शेयर किया किया था।
- कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समर्थन देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कोई धमकी मिलने या किसी घटना के बारे में चर्चा नहीं की।
हमारा अगला कार्यक्रम जाटल गांव में होना प्रस्तावित था।
- वे गांव से जाटल की तरफ चले और हर्षिता अपनी गाड़ी में जा रही थी। बाद में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई।
'सुहागरात' गाना काफी फेमस
- लोक गायिका हर्षिता दहिया का 'सुहागरात' गाना काफी फेमस हुआ था। वह अलग-अलग सिंगर के साथ अभी तक 7 से ज्यादा एलबम कर चुकी थीं।
- हर्षिता लगभग डेढ़ साल से स्टेज शो पर डांस व सिंगिंग करके फेमस हुई थीं। वह इंटरनेट पर भी काफी पॉपुलर थीं।
अपने फेसबुक पेज पर वह लगातार अपने वीडियो अपलोड करती रहती थीं।
- वे मूल रूप से सोनीपत के मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली थी, लेकिन वह काफी लंबे समय से नरेला रह रही थीं। हर्षिता के माता-पिता की मौत हो चुकी है।
- बताया जाता है कि उसके परिवार में दो बहनें और हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।


Post a Comment