Header Ads

बच्ची के लिए 5वीं मंजिल से कूदी मां, लोगो के सामने हुई दर्दनाक मौत


पांचवी मंजिल से गिरकर सात महीने मासूम की मौत हो गई, अभी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बैरागढ़ के पास भैंसागढ़ के चिरायु हॉस्पिटल में पांचवी मंजिल से गिरकर सात महीने मासूम की मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ, जब मासूम को लेकर उसकी मां हॉस्पिटल की इस फ्लोर की पांचवीं मंजिल पर टहल रही थी। तभी बच्ची हाथ से फिसल गया।

इसके बाद उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी । इस हादसे में बच्चे की तो मौत हो गई वहीं महिला की कंडिशन सीरियस बनी हुई है।कैसे हुआ हादसा...

- खानूगांव की रहने वाली 35 साल की ज्योति कुशवाह अपने सात महीने की बेटी दिव्यांशी का इलाज कराने दोपहर हॉस्पिटल आई थी।

- ओपीडी बनने में देर हुई तो वे हॉस्पिटल की पांचवी मंजिल पर जा पहुंची। दोपहर डेढ़ बजे वे नीचे झांकने लगी।

- इसी दौरान दिव्यांशी हाथ से फिसल गई। बच्ची को साठ फीट ऊंचाई से गिरते देख ज्योति ने भी छलांग लगा दी।

- दिव्यांशी जमीन पर बने सीवेज चेंबर पर आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती इलाज के बाद ये बयान ज्योति ने खजूरी सड़क पुलिस को दिए।

पति ने कहा- मुझे तो पता ही नहीं, यहां कब और क्यों आ गई

- एएसपी समीर यादव के मुताबिक हादसे की सूचना ज्योति के पति महेश को दी गई। महेश एक अफसर के घर खाना बनाते हैं।

- महेश ने पुलिस को बताया कि ज्योति ने हॉस्पिटल आने के बारे में घर पर किसी को नहीं बताया था।

- वह यहां कब और क्यों आ गई इसका पता नहीं। हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और उनके परिजन कभी-कभार छत पर कपड़े सुखाने या टहलने आते हैं।

- ज्योति यहां क्या वाकई टहलने आई थी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।