भाई एग्जाम देने निकला-पीछे से बहन ने बुलाया BF, फिर हुआ ऐसा ड्रामा
यहां से करीब 100 किमी दूर एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी बीच प्रेमिका का भाई मौके पर पहुंच गया।
दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख वो आग बबूला हो गया। विरोध करने पर प्रेमी ने भाई को पहले पीटा फिर रूम में लॉककर भाग निकला।
हालांकि, ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया। फिर लोगों ने बीच सड़क पर चप्पल-लात-घूसों से उसकी खातिरदारी की।
TET का एग्जाम देने निकला भाई-आशिक को बहन ने बुलाया घर
- मामला कौशाम्बी डिस्ट्रिक के सिराथू कस्बे का है। यहां रहने वाली एक लड़की से इलाहाबाद के फूमो. शाद का अफेयर था।
- 15 अक्टूबर को प्रेमी घर से करीब 100 किमी दूर प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इसी बीच लड़की का भाई भी वहां पहुंच गया और उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
- भाई ने विरोध किया तो प्रेमी ने उसकी पिटाई कर दी और रूम में बंद कर भाग निकला। बाहर निकलते ही ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा।
- इसके बाद उसकी जमकर लात-घूसों से पिटाई हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और साथ ले गई।
- इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, नगर पंचायत सिराथू में भाई-बहन रहकर कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करते हैं।
- रविवार को टीईटी का एग्जाम देने लड़की का भाई घर से निकला, लेकिन रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई तो वापस लौट आया।
- घर पहुंचते ही बहन और युवक को साथ देख वो आग बबूला हो गया। इसके बाद बवाल बढ़ा।
- सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को थाने उठा लाई। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Post a Comment