मिस यूनिवर्स में इंडिया को रिप्रजेंट करेंगी आर्मी फैमिली की श्रद्धा, 17 साल से खिताब का इंतजार
मिस यूनिवर्स 2017 का चुनाव 26 नवंबर को होगा। इस प्रतियोगिता में श्रद्धा शशिधर भारत को रिप्रजेंट करेंगी।
श्रद्धा बेंगलुरू की रहने वाली है। लेकिन अब उनका परिवार मुंबई में रहता है। आर्मी फैमिली से बिलॉन्ग करने वाली श्रद्धा ने हाल ही में 'मिस दीवा 2017' का टाइटल जीता है।
मिस यूनिवर्स 2017 प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के लास वेगास में होगा। इसमें दुनियाभर की सुंदरियां हिस्सा लेंगी।
शाहिद कपूर ने श्रद्धा को यामाहा फैसिनो मिस दीवा और मिस यूनिवर्स इंडिया 2017 का ताज पहनाया था।
श्रद्धा शशिधर पेशे से मॉडल और एथलीट हैं। उनका जन्मं चेन्नतई में हुआ था। उनकी स्कूशलिंग देओलाली के आर्मी पब्लिक स्कूगल से हुई थी।
स्कूलिंग के बाद श्रद्धा ने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से मास कम्युिनिकेशन किया है। श्रद्धा को अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, तमिल और बंगाली भाषाओं का नॉलेज है।
श्रद्धा की फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं और उन्हेंि म्यू,जिक स्पोगर्ट्स ओर एडवेंचर काफी पसंद है। श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
देश को श्रद्धा से काफी उम्मीदें हैं। 17 साल से भारत ने मिस यूनिवर्स का खिताब नहीं जीता है।
इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उसके बाद से हर बार इंतजार और लंबा होता जा रहा है।


Post a Comment