Header Ads

क्या शादीशुदा है 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट अर्शी खान?, चल रहे हैं 10 क्रिमनल केस!



'बिग बॉस 11' टॉप 10 टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट में शुमार हो चुका है। शो में इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट नॉंमिनेट हुए हैं जिनमें एक नाम मॉडल एंड एक्ट्रेस अर्शी खान का है। कई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुकीं भोपाल की रहने वालीं अर्शी को लेकर हाल ही में एक लीडिंग एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।


 अर्शी को स्कूल के दिनों से काफी करीब से जानने वालीं साउथ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने हाल ही में उन्हें लेकर कई खुलासे किए हैं।


- गहना ने बताया कि अर्शी शो में अपनी उम्र और शादीशुदा होने की बात छुपा रही हैं।


- दरअसल उन्होंने बताया कि अर्शी 'बिग बॉस' में आने के पहले 50 साल के शख्स से शादी कर चुकी हैं। बकौल गहना, "उनकी उम्र 32 साल से भी ज्यादा है लेकिन वे शो में खुद को 27 साल का बताती हैं।"


- "अर्शी के खिलाफ 10 क्रिमनल केस भी दर्ज हैं। जिसमें से 4 केस उनपर भारत और पाकिस्तान के झंडे का अपमान करने के हैं। वे कई बार न्यूड होकर अपनी बॉडी पर फ्लैग की पेटिंग करा चुकी हैं।"


- "यही नहीं 'बिग बॉस' में आने के लिए अर्शी ने अपनी एजुकेशन क्वालीफिकेशन भी गलत बताई है। शॉकिंग बात तो यह है कि आखिर चैनल और मेकर्स ने ऐसी झूठी लड़की को कैसे अप्रोच कर लिया।"


 गहना ने आगे बताया, "अर्शी पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के बच्चे की मां बनने की बात कह चुकी हैं जबकि सच तो ये है कि वे आफरीदी से कभी मिली ही नहीं हैं।"


- "उनकी लाइफ सिर्फ एक बार आफरीदी से फोन पर बात हुई है।" दरअसल २०१५,16 में अर्शी तब खूब चर्चा में रही थी, जब उसने कहा था कि वे आफरीदी के बच्चे की मां बनने वाली है।


- मार्च 2016 में टी-20 वर्ल्डकप में जब भारत ने पाकिस्तान को हराया था तो अर्शी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बैक एक्सपोज करती दिखाई दे रही थी।


- मैच के शुरू होते ही उसने अनाउंसमेंट किया था कि यदि आफरीदी भारत के खिलाफ शतक बनाते हैं तो वह फ्रंट एक्सपोज करेगी। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने भारतीय टीम के लिए बैक एक्सपोज कर सुर्खियां बटोरीं।